सोनभद्र

संचारी रोगों के प्रति बच्चों को किया गया जागरूक

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) सरकार द्वारा प्रदेश में चलाए जा रहे संचारी रोग उन्मूलन अभियान के तहत सोमवार को कंपोजिट विद्यालय बीजपुर में प्रार्थना सभा में बच्चो के लिए जनजागरुकता गोष्टी का आयोजन किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत कुमार के मार्गदर्शन में बच्चो को संचारी रोगों से अवगत कराकर सुरक्षात्मक उपायों से अवगत कराया गया। शिक्षक मनोज कुमार दुबे ने उक्त अवसर पर बच्चों को बताया की सभी बीमारियों का मूल कारण आस पास में मौजूद गंदिगी, जल जमाव, एवम जागरूकता का अभाव हैं हम सभी को सचेत हो कर स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन में अपनाना होगा।
विद्यालय प्रधानाध्यापक आशारानी ने कहा की विषाणु जनित रोगों और जापानी मस्तिष्क ज्वर से प्रतिवर्ष काफी बच्चे बीमार होते हैं इसलिए समय पर सरकार द्वारा निर्धारित टीकाकरण कराते हुए चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए मौसम परिवर्तन के कारण भी होने वाली बीमारियो से बचने हेतू सावधान रहना चाहिए।
उक्त अवसर पर संचारी रोगों और उनसे बचाव विषयक चार्ट और पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर वरिष्ठ शिक्षिका संध्या सिंह, सरोज , किरण पाल सहित समस्त शिक्षक शिक्षिकाए उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन