सोनभद्र

Sonbhadra News: 23 लाख के सर्वो,कैस्ट्राल सहित कई कंपनी की नकली मोबिल और एमआरएफ सहित कई कंपनी के नकली टायर का ट्यूब,सुलेशन के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) 23 लाख के सर्वो,कैस्ट्राल सहित कई कंपनी की नकली मोबिल और एमआरएफ सहित कई कंपनी के नकली टायर का ट्यूब,सुलेशन के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार। राबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा नकली मोबिल व ट्यूब पर नकली ब्रान्डेड कम्पनी का रैपर व ट्रैडमार्क लगाकर कालाबजारी करने वाले 2 आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से भारी मात्रा में नकली मोबिल, ट्यूब व एक अदद टाटा मैजिक वाहन (कुल अनुमानित कीमत 23 लाख) बरामद।

आगामी लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह द्वारा विभिन्न प्रकार के नकली उत्पादों का प्रयोग कर ग्राहकों से धोखाधड़ी कर मुनाफा कमाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान चलाया गया है, इसी के क्रम मे क्षेत्राधिकारी नगर राहुल पांडेय के निर्देशन मे राबर्ट्सगंज पुलिस टीम द्वारा धर्मशाला रोड स्थित यूको बैंक के सामने वाली गली से नकली मोबिल व ट्यूब पर नकली ब्रान्डेड कम्पनी का रैपर व ट्रैडमार्क लगाकर ग्राहकों को धोखा देकर कालाबजारी वाले आरोपी उपेन्द्र उर्फ मंगल केशरी पुत्र नन्दलाल केशरी निवासी धर्मशाला रोड राबर्ट्सगंज,सैफ पुत्र रियाजूल हसनैन निवासी ब्रह्मनगर (दीपनगर) राबर्ट्सगंज को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से भारी मात्रा में नकली मोबिल, सुलेशन, ट्यूब व एक अदद टाटा मैजिक माल वाहक संख्या UP64AT6897 बरामद किया गया। इस बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना राबर्ट्सगंज पर मुकदमा अपराध संख्या 270/2024 धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादवि व 63 कापीराइट अधिनियम व 103,104 ट्रैडमार्क एक्ट बनाम दो आरोपी उपरोक्त व महावीर इण्टर प्राइजेज लहुराबीर का स्वामी नाम पता अज्ञात के पंजीकृत कर आरोपी का चालान कर दिया गया है।

बरामदगी का विवरण
1 विभिन्न ब्राण्ड के कुल 2065 डब्बे नकली मोबिल
2 सुलेशन व 1183 ट्यूब
3 टाटा मैजिक माल वाहक संख्या UP64AT6897

गिरफ्तारी मे सम्मिलित पुलिस टीम
1 प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र राय थाना राबर्ट्सगंज
2 उ नि राम सिंहासन शर्मा चौकी प्रभारी कस्बा राबर्ट्सगंज
3. का संदीप कुमार
4 का लव कुश खरवार
5 का रमेश गौड़
6 का विनय कुमार

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन