सोनभद्र

श्रीराम कथा के छठवें दिन राम सीता विवाह प्रसंग सुन निहाल हो गए भक्तगण

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता)दुदहिया मंदिर परिसर में चल रही नौ दिवसीय संगीतमय रामकथा के छठवें दिन राम जानकी विवाह प्रसंग सुन श्रद्धालुजन निहाल हो गए और जमकर थिरके।कथा वाचक रामचन्द्र दास ने जब बागवानी में सीता राम के मिलन का बखान किया “राम देखे सिया को सिया राम को
चारो अखिया लड़ी की लड़ी रह गई।
तो भक्तगण झूम उठे और बताया कि देश के कोने कोने से आए राजाओ से जब शिव का धनुष उठा तक नही तो गुरु की आज्ञा पाकर राम ने शिव धनुष को उठाकर तोड़ डाला शर्त के अनुसार माता जानकी ने श्रीराम को वर माला पहना कर अपने पति के रूप में चुना।कथा वाचक ने सुंदर भजनों
” श्री रघुवर कोमल कमलनयन को पहनाओ जयमाला
यह पूण्य मुहूर्त श्रणिम अवसर फिर नही आने वाला”
के द्वारा उपस्थित श्रोताजनो को भाव विभोर कर दिया।मंत्रोउपचारन के साथ राम जानकी विवाह संपन्न हुआ।इस मौके पर इन्द्रेश सिंह, लल्लन सिंह, यसवंत सिंह, गिरजाशंकर पांडेय, श्रीराम यादव,राजेश जायसवाल, उपेन्द्र प्रताप सिंह, राजेश सिंह, रामकृत गुप्ता, अनिल त्रिपाठी सहित सैकड़ो श्रद्धालु भक्तजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
संयुक्त टीम ने एमके व नेशनल हेल्थ केयर हॉस्पिटल किया सीज दो बाइकों की जोरदार टक्कर में युवक की मौत देवकुड़ में पेयजल संकट गहराया, कच्चे कुएं का दूषित पानी पीने को मजबूर आदिवासी परिवार समाजसेवी मनी शंकर राय ने डाला शहीद स्थल पर लगवाया वाटर कूलर राहगीरों को मिलेगा शीतल पेयजल नर कंकाल मिलने से मची सनसनी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी ने हिण्डालको रेणुकूट के कर्मचारी रवि सिंह को सम्मानित किया मनरेगा बचाओ व अन्य मांगों को लेकर खेत मजदूर यूनियन और भाकपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के साथ जुलूस नि... जल जंगल और जमीन जीवन रक्षा की है स्कीम - संदीप मिश्रा तेज रफ्तार पिकअप ने व्यापारी को मारी टक्कर, मौके पर मौत,परिवार में मचा कोहराम कार की टक्कर से बाइक सवार दंपति व मासूम घायल, मां-बेटी जिला अस्पताल रेफर
Download App