सोनभद्र

जिला पंचायत अध्यक्ष ने सपा जिलाध्यक्ष पर लगाया मानहानि का आरोप, थाने में दी तहरीर

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) जिले की राजनीति में उस समय हलचल तेज हो गई, जब जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल की ओर से समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव के खिलाफ करमा थाने में तहरीर दी गई। तहरीर में सपा जिलाध्यक्ष द्वारा मीडिया और सोशल मीडिया पर दिए गए बयान को झूठा, अपमानजनक एवं मानहानिकारक बताते हुए कड़ी कारवाई का मांग किया गया है।
बताया गया कि सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने एक निजी चैनल को दिए साक्षात्कार में आरोप लगाया था कि जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर माफिया का कब्जा है। उन्होंने यह भी कहा कि अध्यक्ष को लगभग डेढ़ लाख रुपये मासिक वेतन मिलता है, जबकि अन्य कार्य एक कथित माफिया के इशारे पर संचालित होते हैं। साथ ही यह भी आरोप लगाया गया कि उक्त माफिया ने धन खर्च कर चुनाव जितवाया है।
हालांकि, इस पूरे मामले में सबसे अहम सवाल यह बना हुआ है कि आखिर वह माफिया कौन है, जिसका जिक्र किया गया। अब तक सपा जिलाध्यक्ष की ओर से किसी व्यक्ति विशेष का नाम स्पष्ट नही किया गया है, जिससे मामले में सस्पेंस बना हुआ है। इसी बयान को अपनी छवि खराब करने की साजिश बताते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल अपने समर्थकों के साथ करमा थाने पहुंचीं और मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर सौंपी। उनका कहना है कि इस प्रकार के आरोप उनकी सामाजिक, राजनीतिक और व्यक्तिगत प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा रहे हैं। तहरीर में यह भी उल्लेख किया गया है कि संबंधित बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। करमा थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है और साक्ष्यो के आधार पर जांच की जा रही है। इस घटनाक्रम से जिले की राजनीति में नई सरगर्मी पैदा हो गई है। एक बयान से शुरू हुआ विवाद अब आरोप प्रत्यारोप तहरीर और पुलिस जांच तक पहुंच चुका है। आने वाले दिनों में मामले के और तूल पकड़ने की संभावना जताई जा रही है, जिससे राजनीतिक और कानूनी गतिविधिया तेज हो सकती है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App