सोनभद्र

टेट अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का मशाल जुलूस, सड़कों पर उतरा यूटा संगठन

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के बैनर तले शिक्षकों ने ‘टेट अनिवार्यता’ के विरोध में राबर्ट्सगंज शहर में जोरदार प्रदर्शन करते हुए मशाल जुलूस निकाला। विन्ध्याचल मंडल अध्यक्ष अखिलेश सिंह गुंजन के नेतृत्व में यह जुलूस रामलीला मैदान से शुरू होकर बढ़ौली चौराहा तक पहुंचा। जुलूस में सैकड़ों की संख्या में शिक्षकों ने भाग लेकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।
सभा को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष अखिलेश सिंह गुंजन ने कहा कि अनुभव का कोई विकल्प नहीं होता और योग्यता की असली पहचान वर्षों के समर्पण और सेवा से होती है। उन्होंने कहा कि सेवा के बीच में नए नियम लागू करना न्याय के सिद्धांतों के विरुद्ध है। मंडल पदाधिकारी केके सिंह, ज्ञान प्रजापति, अंजनी द्विवेदी और शमशेर सिंह ने एक स्वर में कहा कि शिक्षक अपने अधिकारों के लिए पीछे नहीं हटेंगे। वहीं जिला अध्यक्ष शिवम अग्रवाल और महामंत्री रूद्र मिश्रा ने स्पष्ट किया कि संगठन न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखेगा। शिक्षकों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान कोर टीम के पदाधिकारी बृजेश यादव, अभिषेक मिश्रा, सूर्य प्रकाश सिंह, विवेकानंद शुक्ला, संजीव सिंह, राजेश यादव, विवेक, संतोष यादव, गौरव, सौरभ पटेल, शंभू यादव, मधुप सिंह, राज वैश्य, बृजेश वैश्य सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App