सोनभद्र

आशीष अग्रहरि बने श्रीराम अखाड़ा समिति के अध्यक्ष

श्री शिव मंदिर में बैठक सम्पन्न, सर्वसम्मति से नई कमेटी का गठन

म्योरपुर/ सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर। विकासखंड म्योरपुर क्षेत्र के कस्बा स्थित श्री शिव मंदिर में बुधवार शाम 6 बजे श्रीराम अखाड़ा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वीरेंद्र सोनी ने की।
बैठक के दौरान समिति के अध्यक्ष द्वारा पिछले वर्ष का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनुमोदित किया। साथ ही, पूर्व की भांति ही समिति को पुनः बहाल करने का निर्णय लिया गया।
कमेटी का हुआ पुनर्गठन
सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के तहत समिति में विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की जिम्मेदारी सौंपी गई।
अध्यक्ष पद पर आशीष अग्रहरि (बिट्टू) को चुना गया। उपाध्यक्ष के रूप में सुजीत कुमार सिंह, अमित रावत, सूरज रवानी, राजन अग्रहरि, सुनील अग्रहरि एवं संत कुमार गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई।
महामंत्री पद पर अभय कुमार अग्रहरि तथा मंत्री पद पर शशांक, अमित सिंह चंदेल, जितेंद्र अग्रहरि और रामाशंकर गुप्ता को नियुक्त किया गया।
कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सत्यम कुमार सिंह को सौंपी गई, जबकि व्यवस्था प्रमुख के रूप में सतवीर सिंह, आलोक एवं रामू को नामित किया गया।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App