सोनभद्र

शौर्य दिवस के उपलक्ष्य में बजरंग दल विश्वहिंदू परिषद ने निकाला भव्य शोभायात्रा

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता)हिन्दू नव वर्ष एवं चैत्र नव रात्रि के प्रथम दिन प्रखंड बीजपुर के बिश्वहिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा शौर्य दिवस के उपलक्ष्य में उत्साह पूर्वक विशाल शोभायात्रा निकाला गया।जुलूस एनटीपीसी रिंहद स्वागत द्वार से डीजे की धुन पर सैकड़ों लोगों ने नारेबाजी करते हुए दुपहिया वाहन से सवार नगर प्रखंड के तमाम कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम,भारत माता की जय, हर हर महादेव जैसे जोशीले नारे के साथ उत्साह पूर्वक प्रस्थान किया प्रखंड नगर अध्यक्ष यशवंत सिंह ने बताया कि शौर्य दिवस का जुलूस प्रति वर्ष इस अवसर पर हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में हिंदुओं के जन जागृति के लिए निकालकर संदेश दिया जाता है कि अंग्रेजी नव वर्ष की खुशी न मनाकर हिंदू नव वर्ष का उत्साह मनाए।जलूस एनटीपीसी रिंहद परियोजना स्वागत द्वार से होते हुए नेमना चेतवा जरहा सेवकाडाँड़ में सभा के रूप में तब्दील हो गया यहां भारी मात्रा में अनेक स्थानों से आए हुए कार्यकर्ताओं और हिन्दू जन समुदाय के लोगों को विश्वहिंदू परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा विस्तृत रूप से संबोधित कर जानकारी दी गई।इस मौके पर जिला मंत्री उपेन्द्र प्रताप सिंह की उपस्थिति रही साथ ही

अरविंद सिंह, तारा चंद,रोहित सिंह बघेल,ईश्वरी प्रसाद,राजेशकान्त गुर्जर,प्रेमलाल,कृष्णबिहारी,अनिल वर्मा,अनिल त्रिपाठी,तारकनाथ दुबे, अजय पटेल,नारायण दास गुप्ता, चंदन गुप्ता, राजेश जायसवाल
समेत भारी संख्या में हिन्दू जन समुदाय के लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App