सोनभद्र

अनपरा पुलिस ने डीजल चोरी गैंग का पर्दाफाश करते हुये भारी मात्रा मे डीजल के साथ 2 आरोपी को किया गिरफ्तार

अनपरा/सोनभद्र अनपरा पुलिस ने डीजल चोरी गैंग का पर्दाफाश करते हुये भारी मात्रा मे डीजल के साथ 2 आरोपी को किया गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन मे पिपरी क्षेत्राधिकारी हर्ष पाण्डेय के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे रेनुसागर चौकी इंचार्ज बृजेश दूबे मय हमराही पुलिस बल के क्षेत्र में भ्रमण व संदिग्ध व्यक्ति वाहन चेकिंग के दौरान औड़ी मोड़ के पास मौजूद थे बजरिये मुखबिर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति दुरासिनी दुर्गा मंदिर के आगे रेलवे पुलिया के पास चोरी का डीजल बेचने की फिराक में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुचकर घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तों की निशानदेही पर बबूल की झाड़ियों के पास छिपाकर रखे गए 6 प्लास्टिक जरिकेन में कुल 240 लीटर चोरी का डीजल, एक अदद लोहे की सरिया तथा लगभग 2 मीटर प्लास्टिक पाइप बरामद किया गया।

आरोपी ने बताया कि उन्होंने दिनांक 16/17 मार्च 2026 की रात्रि में बिछड़ी धर्मकांटा के पास खड़ी हाईवा वाहनों की टंकियों को तोड़कर डीजल चोरी किया था। इस सम्बन्ध में थाना अनपरा पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 62/2026 धारा 303(2) बीएनएस में बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी
01 गोपाल बैगा पुत्र जदवीर निवासी बिछड़ी अनपरा
02 विजय कोल पुत्र रामबिलास कोल निवासी दुल्लापाथर अनपरा

गिरफ्तार करने वाली टीम
01 प्र नि सतेन्द्र कुमार राय थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
02 बृजेश दूबे रेनुसागर चौकी इंचार्ज
03 हे का कमलेश यादव
04 का सौरभ वर्मा, थाना अनपरा

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App