सोनभद्र

नशीले कफ सिरप तस्करी के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क पर सोनभद्र पुलिस का बड़ा प्रहार

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) जनपद पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में एसआईटी टीम ने नशीले कफ सिरप की अंतरराज्यीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने गैंग के अहम सदस्य जुबेर हुसैन शेख को पश्चिम बंगाल के हावड़ा (लिलुआ क्षेत्र) से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, थाना रॉबर्ट्सगंज में दर्ज मुकदमा संख्या 1191/2025 से जुड़े इस मामले में वाराणसी निवासी शुभम जायसवाल और उसके सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। जांच में सामने आया कि “शैली ट्रेडर्स, रांची (झारखंड)” के माध्यम से नशीले कफ सिरप फेंसाडील की बड़े पैमाने पर तस्करी बांग्लादेश तक की जा रही थी। गिरफ्तार अभियुक्त जुबेर हुसैन शेख (42 वर्ष), निवासी औरंगाबाद (महाराष्ट्र), को 16 मार्च 2026 को हावड़ा से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर सोनभद्र लाया गया। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि तस्करी का नेटवर्क बेहद संगठित था। कफ सिरप को ट्रकों के जरिए रांची से बिहार के पूर्णिया और पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी व कूचबिहार बॉर्डर तक भेजा जाता था, जहां से बांग्ला भाषी चालक इसे बांग्लादेश पहुंचाते थे। गिरोह में शामिल ड्राइवरों को सख्त निर्देश दिए जाते थे कि गिरफ्तारी की स्थिति में वे गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी पुलिस को न दें। इसके बदले उनके परिवारों को आर्थिक सहायता और जमानत की व्यवस्था गिरोह द्वारा की जाती थी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि 15 मार्च 2026 को हावड़ा के निकट कल्याणी एक्सप्रेसवे स्थित एक होटल में बैठक प्रस्तावित थी, जिसमें गिरफ्तार ड्राइवरों के परिवारों को ईद के अवसर पर लगभग एक लाख की आर्थिक सहायता दी जानी थी। पुलिस के अनुसार, इस गिरोह से जुड़े कई ड्राइवर-अमीन, फिरोज, सुमेर शेख, आदिल और वसीम-पहले ही पूर्णिया और रांची में गिरफ्तार होकर जेल में निरुद्ध हैं। सोनभद्र पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैले नशीले कफ सिरप तस्करी नेटवर्क को करारा झटका लगा है। पुलिस को उम्मीद है कि आगे की जांच में इस गिरोह से जुड़े और बड़े नाम सामने आ सकते हैं।

इनसेट

पुलिस टीम में ये रहे शामिल

निरीक्षक सदानन्द राय (प्रभारी निरीक्षक ओबरा, एसआईटी)
उपनिरीक्षक मानवेन्द्र सिंह (चौकी प्रभारी सुकृत, एसआईटी)
मुख्य आरक्षी प्रकाश सिंह (सर्विलांस सेल)
मुख्य आरक्षी मनीष सिंह (एसओजी टीम)

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App