सोनभद्र

किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए सोनभद्र में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) जनपद में किशोरियों को गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से सुरक्षित करने के उद्देश्य से एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान की शुरुआत रॉबर्ट्सगंज स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर सीडीओ जागृति अवस्थी ने बताया कि 14 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी लेकिन 15 वर्ष से कम आयु की बच्चियां इस टीकाकरण के लिए पात्र हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों का एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं, ताकि उन्हें सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि यह टीका पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज कुमार रॉय ने जानकारी दी कि सर्वाइकल कैंसर विश्व स्तर पर महिलाओं में चौथा सबसे सामान्य कैंसर है, जो ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) संक्रमण के कारण होता है। उन्होंने बताया कि समय पर टीकाकरण से इस कैंसर की प्रभावी रोकथाम संभव है और इस टीके की एक डोज ही पर्याप्त मानी गई है। टीकाकरण के समय आयु प्रमाण पत्र जैसे आधार कार्ड या स्कूल आईडी साथ लाना अनिवार्य होगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. गिरधारी लाल ने बताया कि जनपद में लगभग 22,340 बच्चियों को टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह टीका जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) और अर्बन पीएचसी रॉबर्ट्सगंज में निःशुल्क उपलब्ध रहेगा।कार्यक्रम के दौरान अर्बन प्रभारी डॉ. जे.बी. सिंह, डॉ. प्रेमनाथ, मनोज कुमार, पुष्पेंद्र, मीना भारती, जैबुन्निसा, चंद्रकला, वर्तिका पांडेय, राकेश कन्नौजिया सहित आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App