सोनभद्र

भव्य होली मिलन समारोह में झलकी एकता और सांस्कृतिक रंग, जायसवाल यूथ क्लब का आयोजन संपन्न

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) जायसवाल यूथ क्लब, सोनभद्र द्वारा आयोजित पांचवां भव्य होली मिलन समारोह बुधवार को डीआर ड्रीम लग्जरियस बैंक्विट, गंगवार रॉबर्ट्सगंज में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में सकुशल संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात कुलदेवता श्री सहस्त्रबाहु जी का पूजन एवं आरती की गई। जायसवाल यूथ क्लब महिला मंडल की ओर से शालिनी जायसवाल, अध्यक्ष नीलम जायसवाल एवं अन्य महिला सदस्यों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी अतिथियों का अभिनंदन किया। इसके बाद बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मुख्य अतिथि माननीय मनीष जायसवाल (विधायक, पडरौना) का माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल, अजय जायसवाल (नारायणपुर, उत्तर प्रदेश वैश्य समाज), सदर विधायक भूपेश चौबे, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा सहित अन्य गणमान्य अतिथियों का भी सम्मान किया गया। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए स्वजातीय बंधुओं का अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में संरक्षकगण एवं पत्रकार बंधुओं का भी सम्मान किया गया।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि मनीष जायसवाल ने होली की शुभकामनाएं देते हुए समाज में एकता, समर्पण एवं संगठन पर बल दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने समाज की एकजुटता को मजबूत करने और जनगणना में “कलवार” उपनाम अपनाने की अपील की। भूपेश चौबे ने जायसवाल यूथ क्लब की सराहना करते हुए इसे समाज को जोड़ने वाला मंच बताया। वहीं पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने नारी शक्ति की भागीदारी को सराहते हुए महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। संरक्षक प्रदीप जायसवाल एवं अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने क्लब के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए समाज को संगठित करने की बात कही। महामंत्री विनय जायसवाल, कोषाध्यक्ष शरद जायसवाल एवं रवि कुमार जायसवाल ने समाज में एकता बनाए रखने पर जोर दिया। नगर अध्यक्ष रमण जायसवाल, नगर महामंत्री अभिषेक जायसवाल, नगर कोषाध्यक्ष अंकित जायसवाल एवं नगर उपाध्यक्ष आशीष जायसवाल ने बच्चों की प्रतिभा निखारने में ऐसे आयोजनों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम में पी.के. जायसवाल, मुकेश जायसवाल, धरमचंद जायसवाल, अखिलेश जायसवाल, मोहन जायसवाल, विनोद जायसवाल, पवन जायसवाल, अनमोल जायसवाल, शक्ति जायसवाल, नीतिश जायसवाल, अजीत जायसवाल, निखिल जायसवाल, ऋषि जायसवाल, संदीप जायसवाल, मनोज जायसवाल, रवि जायसवाल, संतोष जायसवाल, गौतम जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, रितेश जायसवाल, निखलेश जायसवाल, श्वेशांक जायसवाल, दीपक जायसवाल, मनीष जायसवाल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
विभिन्न राज्यो मे भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय के उपलक्ष्य मे अनपरा मंडल मे व... अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराकर ब्रेकर पर गिरीं,मां बेटी की मौत एसडीएम ने नगर पंचायत नामित सभासदों को दिलाई शपथ चोपन नगर पंचायत में मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न डीजे पर डांस को लेकर भिड़े दो पक्ष, शांति भंग की आशंका में 12 गिरफ्तार परिवहन विभाग गाड़ी रजिस्ट्रेशन से लेकर डीएल बनवाने मे मनमानी वसूली हो रहा जनता परेशान - धर्मवीर तिवा... स्मार्ट मीटर के विरोध मे गरजे संदीप मिश्रा कहा जनता की जेब पर सीधे डाका है निर्माणाधीन कोन तेलगुडवा मार्ग में मानकों की अनदेखी - डा. धर्मवीर तिवारी आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चियों की मौत ,एक बच्चे का हाथ फैक्चर कंपोजिट शराब दुकानों के पीछे के दरवाजे को किया सील,समय से दुकान चलाने की दी हिदायत
Download App