सोनभद्र

छह माह से खराब हैंडपंप, पानी के लिए भटक रहे ग्रामीण; शिकायत के बावजूद नहीं हुई मरम्मत

म्योरपुर /सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
विकासखंड म्योरपुर के ग्राम पंचायत खैराही में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। गांव में स्थित एक हैंडपंप पिछले छह माह से खराब पड़ा है, लेकिन अब तक उसकी मरम्मत नहीं कराई जा सकी है। इससे ग्रामीणों को रोजाना पानी के लिए काफी दूरी तय करनी पड़ रही है और उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीण बुधइलाल यादव ने बताया कि रामइकबाल के घर के पास स्थित हैंडपंप लंबे समय से खराब है। इस संबंध में कुछ दिन पूर्व ब्लॉक अधिकारियों को लिखित रूप से अवगत कराते हुए मरम्मत की मांग भी की गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि पानी लाने के लिए दूर जाना पड़ता है, जिससे समय और श्रम दोनों की बर्बादी होती है।
ग्रामीणों का कहना है कि पानी की व्यवस्था में अधिक समय लगने के कारण वे अपने दैनिक कार्यों पर नहीं जा पाते हैं, जिससे उनके रोजगार और आय पर भी असर पड़ रहा है। इससे परिवार के भरण-पोषण में भी कठिनाइयां उत्पन्न हो रही हैं।
इस समस्या को लेकर ग्रामीण बुधइलाल, रामइकबाल, प्रवीण, धीरेंद्र, पुटुन, सत्यनारायण, सोनू, आजाद, विनोद, आशा देवी सहित अन्य लोगों ने संबंधित अधिकारियों से शीघ्र हैंडपंप की मरम्मत कराने की मांग की है।
इस संबंध में एडीओ पंचायत अजय सिंह से दूरभाष पर संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी लेकर सचिव को निर्देशित किया जाएगा और जल्द ही हैंडपंप की स्थिति का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App