सोनभद्र

बाइक के धक्के से पैदल जा रहे वृद्ध की दर्दनाक मौत

–बभनी – अम्बिकापुर मार्ग पर नहर के पास हुई घटना

बभनी(अजीत पांडेय) बभनी – अम्बिकापुर मार्ग पर वृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे बभनी नहर के पास बाइक के धक्के से वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार रत्तू 60 पुत्र सूद्धू निवासी बभनी धनबहवाटोला की वृहस्पतिवार की रात सड़क हादसे में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार रत्तू बभनी चौराहे से पैदल अपने घर धनबहवाटोला आ रहे थे।जब वह बभनी नहर के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर धक्का मार दी। धक्का इतना जबरदस्त था कि रत्तू पक्की सड़क पर दूर जा गिरे और उनके सिर पर गहरी चोट लगी। आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल पीआरबी और बभनी पुलिस को दी। इसके साथ ही लोगों ने घरवालों को भी सूचित किया।घर वाले घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंच गए। उधर सूचना मिलते ही 112 और बभनी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से पुलिस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले गई जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मौत की खबर सुनते ही घर में चीख-पुकार शुरू हो गई।मृतक रत्तू के कोई भी औलाद नहीं हैं।वह अपनी बहन रुकमनी देवी के यहां रहते थे।बहन के लड़के और पोते सेवा करते थे। घटना की लिखित सूचना राजकुमार पुत्र रविन्द्र नाथ ने बभनी पुलिस को। प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि राजकुमार के तहरीर पर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजा जा रहा है तथा विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App