सोनभद्र

महिलाओं ने डूबते हुए सूर्य को दिया अर्घ्य

दुद्धी, सोनभद्र। चैती छठ पर्व बड़े ही उत्साह से मनाया जा रहा है। रविवार को शिवा जी तालाब पर स्थानीय नगरवासियों ने शाम के समय भगवान सूर्य को पश्चिम दिशा में पहुँचते ही व्रती महिलाएं और पुरुष अपने कमर तक जल में खड़े होकर सूर्यदेव भगवान को अर्घ्य दिया। साथ ही लोग अपने हाथ में सूप लेने के साथ, लाल-पीली साड़ी पहनकर, अपने बाल खुले रखकर, मांग से नाक तक सिंदूर लगाकर खड़े रहे। चैत्र छठ का पर्व मनाया जा रहा है। आस्था का महापर्व छठ साल में दो बार मनाया जाता है। यह पर्व चैत्र और कार्तिक माह में शुक्ल पक्ष की षष्ठी को मनाई जाती है। इसे छोटी छठ कहते हैं। इस साल चैती छठ रविवार को पड़ा। इस अवसर पर महिलाओं ने पति और बच्चों की सलामती के लिए व्रत रखा है। इसमें भी बड़ छठ पर्व की तरह ही नियम होते हैं। सोमवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत पूरा किया जाएगा। पुराणों में मां दुर्गा के छठे रूप कात्यायनी देवी को भी छठ माता का ही रूप माना जाता है। इस अवसर पर आयोजन समिति द्वारा घाट पर साफ सफाई के साथ अन्य सुविधाओं को देने में लगे रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन