सोनभद्र

बारात मे शामिल बुजुर्ग सड़क हादसे का शिकार जिला अस्पताल मे मृत घोषित

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) दुद्धी थाना क्षेत्र के ग्राम झरोकला से आई एक बारात में उस समय मातम पसर गया, जब राबर्ट्सगंज में सड़क पार करते समय एक बुजुर्ग तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 28 अप्रैल की रात करीब 10 बजे ग्राम झरोकला निवासी कन्हैया अग्रहरि के पुत्र गौरी शंकर की बारात बस से राबर्ट्सगंज आई थी। बताया जा रहा है कि पुसौली कट के आगे सड़क किनारे बस रोकने के बाद कुछ बाराती मनोहर की चाय दुकान पर चाय पीने जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पार करते समय करतार सिंह अग्रहरि (65 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय बैजनाथ सिंह अग्रहरि, निवासी झरोकला, एक इंडिगो कार की चपेट में आ गए।
हादसे में करतार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज लोढ़ी भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस में सुरक्षित रखवा दिया है। वहीं दुर्घटना करने वाली इंडिगो कार को कब्जे में लेकर थाना परिसर में खड़ा करा दिया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार