सोनभद्र

फोन पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप, प्रधान पति पर मुकदमा दर्ज

कोन/सोनभद्र (आनन्द जायसवाल) कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पङरछ में फोन पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्राप्त तहरीर और आडियो क्लिप के आधार पर ग्राम प्रधान पति अमरेश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पङरछ निवासी शम्भू पटेल ने कोन थाना मे दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि उन्होने गाव मे हैंडपंप मरम्मत रीबोर को लेकर IGRS पोर्टल पर शिकायत की थी। इसी रंजिश में 28 अप्रैल की सुबह करीब 9:45 बजे ग्राम प्रधान पति अमरेश यादव ने मोबाइल फोन से काल कर उन्हें भद्दी भद्दी गालिया दिया और मारपीट के साथ जान से मारने की धमकी दिया। पीड़ित के अनुसार जब उन्होंने अपने बेटे अनिल पटेल को घटना की जानकारी दी तो बेटे ने भी आरोपी से फोन पर बात की, जहां उसे भी उसी तरह की गाली-गलौज और धमकी दी गई।
पीड़ित ने बताया कि इस घटना के बाद वह और उसका परिवार भयभीत है और जान-माल की सुरक्षा को लेकर चिंता में है। उसने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में थाना निरीक्षक संजीव सिंह ने बताया कि फोन पर गाली-गलौज की ऑडियो क्लिप और तहरीर प्राप्त हुई है। इसके आधार पर प्रधान पति अमरेश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार