सोनभद्र

शहीद ए आजम भगत सिंह को भारत रत्न देने की उठी मांग सोनभद्र मे चला हस्ताक्षर अभियान

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) शहीद ए आजम भगत सिंह को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से अलंकृत किए जाने की मांग को लेकर जनपद में हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया। शहीद-ए-आजम भगत सिंह चेतना संस्था, सोनभद्र के तत्वावधान में राबर्ट्सगंज स्थित चाचा नेहरू पार्क में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के नाम हस्ताक्षर अभियान चलाकर यह मांग उठाई गई।
अभियान की शुरुआत सरदार अजीत सिंह भंडारी, सरदार प्रितपाल सिंह, शिक्षक नेता इंदु प्रकाश सिंह, युवा नेता विवेक सिंह पटेल, राजाराम दुबे, बृजेश श्रीवास्तव, देवानंद पाठक और राकेश चौधरी समेत कई गणमान्य लोगों ने हस्ताक्षर कर की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने एक स्वर में कहा कि भगत सिंह का बलिदान और देश की आजादी में उनका योगदान अतुलनीय है, ऐसे में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया जाना देश के लिए गौरव की बात होगी। संस्था के अध्यक्ष क्रांति सिंह ने कहा कि शहीद भगत सिंह देश के करोड़ों युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। उनका संघर्ष, त्याग और राष्ट्रप्रेम आज भी नई पीढ़ी को देश सेवा के लिए प्रेरित करता है। वहीं संस्था के संयोजक अभिषेक मिश्रा ने बताया कि यह हस्ताक्षर अभियान केवल सोनभद्र या उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे देश में इसे व्यापक रूप से चलाया जाएगा, ताकि जन-जन की आवाज सरकार तक पहुंच सके।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले भगत सिंह वास्तव में भारत रत्न के सच्चे हकदार है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार