सोनभद्र

दो अलग अलग घटनाओं में दो किशोरों की मौत

— डीजे का साउंड बॉक्स गिरने से किशोर की दर्दनाक मौत

— बारात की खुशियां मातम में बदलीं

— तिलक चढ़ाने जा रहे युवक का सर पोल से टकराने से हुई मौत

बीजपुर (रामजियावन गुप्ता) पहली घटना

ग्राम सभा जरहा के टोला अम्माडाँड़ में सोमवार की रात एक हृदयविदारक घटना घटी।बारात में बज रहे डीजे का भारी-भरकम साउंड बॉक्स गिरने से उसकी चपेट में आकर एक 13 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद शादी समारोह की खुशियां चीख-पुकार में बदल गईं।प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की रात जरहा के अम्माडाँड़ टोला में एक बारात आई थी।बारात में डीजे पिकप गाड़ी पर बज रहा था और लोग नाचते-गाते चल रहे थे।इसी दौरान अचानक डीजे लदी पिकप गाड़ी अनियंत्रित हो गई जिससे साउंड बॉक्स को बांधने वाली रस्सी टूट गई। भारी साउंड बॉक्स सीधे गाड़ी के पीछे चल रहे छोटू 13 वर्ष पुत्र जमालु के ऊपर जा गिरा।साउंड बॉक्स इतना भारी था कि छोटू को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वह उसके नीचे दब गया। मौके पर मौजूद लोग जब तक उसे बाहर निकालते तब तक किशोर ने दम तोड़ दिया था।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

दूसरी घटना
ग्राम पंचायत म्हरिकला के टोला मेझरौट में सोमवार रात एक बस हादसे में 13 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बस में सवार ऋषव प्रसाद का सिर रास्ते में एक पोल से टकरा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के अनुसार, मेझरौट गांव के लोग सोमवार रात तिलक चढ़ाने शक्तिनगर जा रहे थे। ऋषव प्रसाद (पुत्र विष्णुकांत) बस की दाहिनी ओर बैठा था और उसने अपना सिर बस की खिड़की से बाहर निकाल रखा था। इसी दौरान बस एक पोल के पास से गुजरी और ऋषि का सिर उससे टकरा गया।सिर टकराने से ऋषव प्रसाद लहूलुहान हो गया। परिजन उसे तत्काल बभनी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलने पर बीजपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दूधी भेज दिया है। पुलिस ने बस को भी थाने में खड़ा करा दिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
भाजपा के वरिष्ठ नेता जय प्रकाश चतुर्वेदी के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक ट्रेन से कटकर लडडू राम अग्रहरी की मौत, परिजनों में कोहराम जिलाधिकारी ने किया जनसुनवाई, जीआइसी में निरीक्षण कर दिया निर्देश हरियाली तीज पर सजी सखियों री तीज की महफिल, संस्कृति, सम्मान और उल्लास का दिखा सुंदर संगम कोन पुलिस ने सात वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा सड़क दूर्घटना में घायलों को उपचार हेतु डीएम व एसपी ने भिजवाया अस्पताल गैंगस्टर एक्ट मे फरार चल रहे आरोपी को जयशंकर राय ने भेजा सलाखो के पीछे सोन नदी में मछली पकड़ने गए मछुआरे पर मगरमच्छ का हमला, ग्रामीणों ने बचाई जान सोन संगम की तरफ से कथा सम्राट प्रेमचंद की जयंती के अवसर पर विचार गोष्ठी एवं काव्य संध्या का आयोजन कि... डीएपी रैंकिंग में लगातार तीसरी बार अव्वल रहा कोन बभनी ने आठवें से तीसरे स्थान पर लगाई छलांग
Download App