सोनभद्र

मेधावियों का सम्मान माँ वैष्णों माडर्न गर्ल्स हाई स्कूल का 98 प्रतिशत रिजल्ट टापर्स हुए सम्मानित

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) जनपद के माँ वैष्णों माडर्न गर्ल्स हाई स्कूल में बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित करने के लिए समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने मेधावी छात्राओं को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय के हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में सूर्या सोनी ने 89.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं स्नेहा पटेल ने 87.16 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय तथा आकांक्षा पाल ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 98 प्रतिशत रहा, जो विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों की मेहनत को दर्शाता है। विशेष बात यह रही कि 25 छात्र-छात्राओं ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय के प्रबंधक रमाशंकर दूबे ने मेधावियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने सभी सफल छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।प्रधानाचार्य उमाकान्त शुक्ल ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय निरंतर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है और छात्राओं की यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि मेहनत, लगन और सही दिशा में किए गए प्रयास से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। इस अवसर पर साक्षी त्रिपाठी, नेदा परवीन, आरना मौर्या, जीनत परवीन और पूजा मिश्रा को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक विमलेश, पवनेन्द्र, कृष्ण कुमार, छाया मैम, वीरेन्द्र और समयनाथ सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। समारोह का माहौल उत्साह, खुशी और गौरव से भरा रहा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार