सोनभद्र

शक्तिनगर पुलिस ने गुरुद्वारा से चोरी गए धार्मिक प्रतीक चिन्ह बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार

शक्तिनगर/सोनभद्र शक्तिनगर पुलिस ने गुरुद्वारा से चोरी गए धार्मिक प्रतीक चिन्ह बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे पिपरी क्षेत्राधिकारी हर्ष पाण्डेय के निर्देशन मे शक्तिनगर एसएचओ सत्येंद्र राय के नेतृत्व मे एसआई रंजीत मय हमराह एसआई दिनेश गौतम,कांस्टेबल पंकज कुमार,कांस्टेबल सुजीत कुमार द्वारा वांछित अभियुक्त की तलाश एवं संदिग्ध व्यक्तियो वाहनो की चेकिंग के दौरान बजरिये मुखबिर की सूचना पर ज्वालामुखी रोड से हैलीपैड जाने वाले तिराहे के पास पुलिया से आरोपी शकील मुहम्मद पुत्र नसीर निवासी ग्राम निमियाडाड थाना शक्तिनगर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से गुरुद्वारा (धार्मिक स्थल) से चोरी किए गए 2 अदद कृपाल, 1 तीर,1 खण्डा बरामद किया गया है।

उक्त प्रकरण मे शक्तिनगर थाना पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 81/2026 धारा 305(d) BNS में फर्द बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर आरोपी का चालान कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार