सोनभद्र

व्यापारियों की बैठक में अधूरे सड़क निर्माण कार्य को लेकर हुई चर्चा

कोन – सोनभद्र।(आनन्द जायसवाल)
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कोन की मासिक बैठक बुधवार को आयोजित की गई, जिसमें व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में उपस्थित व्यापारियों ने अपनी-अपनी समस्याओं को प्रमुखता से रखा, जिनमें से कुछ मुद्दों पर तत्काल चर्चा करते हुए समाधान किया गया, जबकि अन्य समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया गया।
बैठक के दौरान तेलगुड़वा-कोन व विंढमगंज मार्ग पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य को लेकर व्यापारियों में विशेष नाराजगी देखने को मिला। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि संबंधित विभाग द्वारा सड़क निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है और व्यापार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। धूल, गड्ढों और असमान मार्ग के कारण ग्राहकों की आवाजाही कम हो गई है, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है।
इस संबंध में व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय शंकर जायसवाल ने कहा कि अधूरे निर्माण कार्य के कारण व्यापारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि समस्या के समाधान हेतु शीघ्र ही एक प्रतिनिधि मंडल गठित कर जिलाधिकारी से मुलाकात की जाएगी तथा उन्हें ज्ञापन सौंपकर निर्माण कार्य को जल्द पूर्ण कराने की मांग की जाएगी।
बैठक में संरक्षक सुशील जायसवाल, लक्ष्मी जायसवाल, कोषाध्यक्ष आनंद जायसवाल, राहुल, रमेश, मनीष जायसवाल सहित दर्जनों व्यापारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार