सोनभद्र

सड़क हादसे में महिला की मौत टक्कर मारकर अज्ञात वाहन चालक फरार

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बगही ग्राम सभा के पास बुधवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय महिला अपनी पुत्री के साथ बाइक पर सवार होकर हिंदुआरी से कर्मा की ओर जा रही थी। घटना के बाद टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, नीतू यादव पत्नी रोहित यादव, निवासी भटौलिया थाना राबर्ट्सगंज अपनी पुत्री के साथ बाइक से कर्मा की ओर जा रही थी। शाम करीब 5:30 बजे, जब वे बगही ग्राम सभा के पास पहुची, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आए एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और नीतू यादव गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा इतना दर्दनाक था कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी भेज दिया। हादसे के बाद फरार वाहन की तलाश में पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी है। आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों और स्थानीय लोगों से पूछताछ के जरिए वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। इस हादसे के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जाच में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
भाजपा के वरिष्ठ नेता जय प्रकाश चतुर्वेदी के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक ट्रेन से कटकर लडडू राम अग्रहरी की मौत, परिजनों में कोहराम जिलाधिकारी ने किया जनसुनवाई, जीआइसी में निरीक्षण कर दिया निर्देश हरियाली तीज पर सजी सखियों री तीज की महफिल, संस्कृति, सम्मान और उल्लास का दिखा सुंदर संगम कोन पुलिस ने सात वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा सड़क दूर्घटना में घायलों को उपचार हेतु डीएम व एसपी ने भिजवाया अस्पताल गैंगस्टर एक्ट मे फरार चल रहे आरोपी को जयशंकर राय ने भेजा सलाखो के पीछे सोन नदी में मछली पकड़ने गए मछुआरे पर मगरमच्छ का हमला, ग्रामीणों ने बचाई जान सोन संगम की तरफ से कथा सम्राट प्रेमचंद की जयंती के अवसर पर विचार गोष्ठी एवं काव्य संध्या का आयोजन कि... डीएपी रैंकिंग में लगातार तीसरी बार अव्वल रहा कोन बभनी ने आठवें से तीसरे स्थान पर लगाई छलांग
Download App