सोनभद्र

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेटर लव वर्मा को लखनऊ में 10 मई को राष्ट्रीय खेल रत्न से किया जायेगा सम्मानित

अनपरा/सोनभद्र अनपरा निवासी अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी लव वर्मा को स्वर्ण भारत परिवार ट्रस्ट के तरफ से 10 मई को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। स्वर्ण भारत परिवार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीयूष पंडित ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेटर लव वर्मा के अटूट मेहनत , उनके संघर्ष,उत्कृष्ट योगदान, विशेष उपलब्धियों और अडिग हौसले को सलाम करते हुए दिव्यांग सशक्तिकरण को समर्पित संस्था
स्वर्ण भारत परिवार ट्रस्ट द्वारा इन्हें लखनऊ के लिए आमन्त्रित किया गया है। बता दे कि
लव वर्मा द्वारा अब तक 14 अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता के 37 मैचों में देश के लिए खेल चुके हैं इसके अलावा दर्जनों पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है । 2021 में उत्तर प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ी का राज्य पुरस्कार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा मिल चुका है । लव वर्मा अनपरा में रहकर छोटे बच्चों को क्रिकेट प्रशिक्षण देते हैं और 2015 से ऊर्जान्चल की प्रतिभाओं को निखारने का प्रयास कर रहे है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App