सोनभद्र

पुलिस की बड़ी कारवाई बोलेरो से अवैध शराब ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार

बभनी/सोनभद्र (अजित पांडेय) पुलिस की बड़ी कारवाई बोलेरो से अवैध शराब ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार।

जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बभनी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध शराब तस्करों के खिलाफ की गई इस कारवाई में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की गई है। दरसल पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक बोलेरो गाड़ी को रोका। तलाशी लेने पर वाहन के भीतर से 96 अदद अंग्रेजी शराब और 48 अदद बीयर की केन बरामद हुई।पकड़े गए अभियुक्त की पहचान जितेन्द्र कुमार विश्वकर्मा पुत्र भगवान दास विश्वकर्मा, निवासी ग्राम कोंगा, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्त को हिरासत में लेकर वाहन और शराब को जब्त कर लिया है। वही प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया की बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 90/2026, धारा- 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का नशा तस्करी के खिलाफ निरंतर जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App