सोनभद्र

शादी के चंद दिनो बाद नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत अर्द्धनग्न अवस्था मे मिला शव

बभनी/सोनभद्र (अजित पांडेय) बभनी थाना क्षेत्र घघरा गाव मे नसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में नाले के पास पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतका की पहचान रेखा के रूप में हुई है, जिसकी शादी कुछ दिन पहले अप्रैल मे हुई थी। शव की स्थिति को देखकर परिजनों और ग्रामीणों ने बलात्कार के बाद हत्या की आशंका जताई है। परिजनो के अनुसार रेखा पड़ोस में आई एक बारात देखने गई थी। देर रात वह अपने माता-पिता और पति के साथ घर लौटी और सो गई। वह घर से नाले की तरफ जाने की बात कहकर निकली, लेकिन जब काफी देर तक वापस नही आई, तो परिजनों ने तलाश शुरू की। सुबह गाव वालो ने नाले के किनारे उसका शव देखा। शव की स्थिति ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिससे मामला आत्महत्या के बजाय हत्या का प्रतीत हो रहा है युवती के गले में फंदा नहीं था, बल्कि रस्सी उसके जबड़े से बंधी हुई थी। शव पूरी तरह हवा में नही लटका था, बल्कि युवती के घुटने जमीन पर टिके हुए थे। शव अर्द्धनग्न अवस्था मे मिला,जिससे कई सवाल उठ रहे है। मृतका के पिता राकेश ने गाव के ही एक व्यक्ति पर अपनी बेटी की हत्या का सीधा आरोप लगाया है। ग्रामीणो का भी मानना है कि युवती के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और फिर साक्ष्य मिटाने के लिए उसे फासी के फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियो का कहना है कि वे मामले की जाच हर पहलू से कर रहे है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों और दुष्कर्म की पुष्टि हो सकेगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App