सोनभद्र

साइबर ठगी के शिकार दो लोगों के ₹45,150 रुपये पुलिस ने कराए वापस

कोन/सोनभद्र (आनन्द जायसवाल) कोन पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा के कुशल नेतृत्व में थाना कोन पुलिस और साइबर क्राइम टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी के शिकार दो लोगों की पूरी धनराशि वापस कराई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम कचनरवा निवासी सजीत सोनी ने गलती से अज्ञात नंबर पर ₹34,150/- ट्रांसफर कर दिए थे। वहीं, ग्राम सरौली निवासी ओमप्रकाश ने भी ₹11,000/- अज्ञात खाते में भेज दिए थे।
दोनों मामलों में NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आवश्यक साक्ष्य जुटाए और संबंधित बैंकों से समन्वय स्थापित कर न्यायालय से धनराशि वापसी का आदेश प्राप्त किया।
पुलिस की सक्रियता और तत्परता के चलते दिनांक 01 मई 2026 को कुल ₹45,150/- की धनराशि दोनों पीड़ितों के खातों में सफलतापूर्वक वापस करा दी गई।
इस उत्कृष्ट कार्य के लिए पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी ओबरा एवं थाना कोन पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
बरामद धनराशि: ₹45,150/-
कारवाई करने वाली टीम
प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह
कांस्टेबल आपरेटर विजय कुमार
कांस्टेबल रोहित यादव

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब 1.10 करोड़ के गाजा के साथ 2 तस्कर को धर्मेंद्र सिंह और एसओजी ने किया गिरफ्तार
Download App