सोनभद्र

भीषण गर्मी में अंधाधुंध बिजली कटौती से लोग परेशान

कोन/सोनभद्र (आनन्द जायसवाल) भीषण गर्मी के प्रकोप के बीच कोन क्षेत्र में अंधाधुंध बिजली कटौती ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। कोन व कचनरवा बिजली उपकेंद्र से जुड़े लगभग एक लाख से अधिक उपभोक्ता इन दिनों गंभीर विद्युत संकट का सामना कर रहे हैं। तापमान में लगातार बढ़ोतरी और भीषण गर्मी के बीच जहा लोगो को राहत की जरूरत है, वही रोस्टिंग और ट्रिपिंग के नाम पर हो रही अनियमित आपूर्ति ने स्थिति को और दयनीय बना दिया है।
ग्रामीणो का आरोप है कि विभागीय लापरवाही के कारण दिन रात मिलाकर बारह से चौदह घंटे तक भी बिजली ग्रामीणो को ठीक ढंग से नहीं मिल पा रही है उसमे भी बार बार ट्रिपिंग की समस्या बनी रहती है जिससे लोगों को राहत नही मिल पा रही है। उमस भरी गर्मी मे पंखे और कूलर बंद रहने से छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल संकट भी गहराने लगा है, क्योंकि अधिकांश स्थानों पर पानी की आपूर्ति बिजली पर निर्भर है।
स्थानीय निवासी विजय शंकर जायसवाल, आनंद, संतोष, राजू, अर्जुन, रामनिहोर, लल्लन तिवारी, दिलकश,संजय सहित दर्जनो लोगो ने विद्युत विभाग के प्रति कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। उनका कहना है कि इस भीषण गर्मी मे निर्वाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए थी,लेकिन विभागीय अधिकारी समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नजर नही आ रहे है वो ठीक ढंग से अठारह घंटे भी बिजली देने में असमर्थ नजर आ रहे है सिर्फ मनमानी तरीके से कोन क्षेत्र में बिजली सप्लाई की जा रही है, इस भीषण गर्मी में भी रोस्टिंग के नाम पर लगातार चार चार पांच पांच घंटे बिजली काट दी जा रही है जिसकी वजह से भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलने की वजह से लोग बीमार हो रहे है जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
ग्रामीणो ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने उच्चाधिकारियों से हस्तक्षेप कर नियमित एवं सुचारु विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है, ताकि भीषण गर्मी में आमजन को राहत मिल सके।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब 1.10 करोड़ के गाजा के साथ 2 तस्कर को धर्मेंद्र सिंह और एसओजी ने किया गिरफ्तार एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर
Download App