सोनभद्र

करेंट की चपेट में आने से पति पत्नी की मौके पर मौत

— झीलों गांव में हाई वोल्टेज करेंट आने से कही मौत तो कही झुलसे

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत झीलों में शुक्रवार की शाम कई घरों में हाई वोल्टेज करेंट उतरने से कही झुलसे तो कही पति पत्नी की जद में आने से मौके पर मौत हो गई। एक महीला की झुलसी, ईलाज जारी है।

श्रीराम पुत्र कपूर विश्वकर्मा उम्र करीब 65 वर्ष, फूलमती पत्नी श्रीराम उम्र करीब 63 वर्ष निवासी झीलों घर पर थे। इसी दौरान घर में लगे बोर्ड और दरवाजा के ऊपर से आए तार धू धू कर जलने लगे तभी दरवाजा खोलने गई पत्नी दरवाज़ा में उतरे करेंट की चपेट में आ गई। पत्नी को देख पति बचाने दौरा वह भी करेंट की चपेट में आने आ गया और दोनो की मौके पर मौत हो गई। वही इंद्रा देवी पत्नी कृष्ण माधव उम्र करीब 60 वर्ष का परिजन आनन-फानन अस्पताल लेकर गए जहा उपचार किया जा रहा है।
जब घटना की जानकारी पास पड़ोस को हुई तो लोग 11 हजार की मैन लाइन बंद करवाया गया। जिससे और लोगो की जिंदगी बच गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच कर शव कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुट गई।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान
Download App