सोनभद्र

ट्रेन से गिरकर झारखंड निवासी की मौत

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) विंडमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत घिवही में मालिया नदी पर बनी सरना पुल से होकर गुजरने वाली रेल लाइन के पास हटिया जम्मू तवी एक्सप्रेस में सफर के दौरान संतोष तिर्की पुत्र बाघा तिर्की निवासी ग्राम बनौहरा रंका टोली पंडरा रांची झारखंड की मौत गिर जाने के कारण हो गई।
सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे आरपीएफ पंकज सिंह ने बताया कि मृतक के पास मौजूद मोबाइल के माध्यम से उसकी पत्नी मैरी रौशनी बैन से बात हुई तो उसने बताया कि मेरे पति कल शाम लगभग 5:00 बजे टाटा जम्मू तवी एक्सप्रेस से रांची से लुधियाना पलम्बर मिस्त्री का काम करने के लिए जा रहे थे और न जाने किन परिस्थितियों में एक्सप्रेस से गिरकर मेरे पति की मौत की सूचना मिली है। वहीं सूचना पर पहुचे थाना प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप ने उपरोक्त मृतक के परिजनो को सूचना देने के पश्चात स्थानीय ग्रामीणों की मदद से शव को पंचनामा करने के पश्चात अंत्य परीक्षण हेतु दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजकर आवश्यक कारवाई किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार
Download App