सोनभद्र

दुद्धी में धूमधाम से मनाई गई डॉ. अंबेडकर की जयंती

दुद्धी, सोनभद्र। संविधान के रचयिता भारतरत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती दुद्धी में धूमधाम से मनाई गई। अखिल भारतीय अनुसूचित जाति/जनजाति कर्मचारी कल्याण संघ दुद्धी द्वारा ब्लॉक संसाधन केंद्र दुद्धी में अध्यापक नीरज कनौजिया की अध्यक्षता में कार्यक्रम सम्पन्न हुई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रोफेसर प्रमोद कुमार पीजी कालेज ओबरा विशिष्ट अतिथि राजन चौधरी रिटायर्ड जज ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर के बताए पदचिन्हों पर चले बिना सच्चे अर्थों में अनुयायी नहीं बना जा सकता। शिक्षा को 4 वर्गों में बांट कर कम साक्षर, अधिक साक्षर , कम शिक्षित, अधिक शिक्षित को परिभाषित किया और कहा कम ” साक्षर व्यक्ति अत्यधिक शिक्षित व्यक्ति से ज्यादा समझ सच्चे अर्थों में आचरण में ढालकर स्वयं ग्रहण कर समाज में शिक्षा की उपयोगिता को सार्थक करता है। उन्होंने बौद्ध धर्म समानता का भाव परिलक्षित होने के कारण बौद्ध धर्म स्वीकार कराए जाने पर प्रकाश डाला।

अन्य वक्ताओं ने भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के शिक्षित हो संगठित बनो सहित बाबा साहब के ज्ञान के प्रकाश से आलोकित अपने मन वचन कर्म को परिमार्जित करने पर विस्तार से प्रकाश डाला। नारी सशक्तिकरण , कन्या हत्या, दहेज आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मनमोहक मंचन किया गया। बाबा भीमराव अंबेडकर के जीवन पर बिरहा गायक द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के आयोजक अध्यक्ष अवधेश कनौजिया, प्रभुसिंह, धर्म प्रकाश, तेज बहादुर, श्याम बिहारी, मुसाई राम, राम रक्षा, आरडी मौर्य, रामअवध कुशवाहा, उदय लाल मौर्य, वंदना कुशवाहा, अनिता गौतम, सुरेश चंद्र, सीता राम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। स्थानीय क्षेत्र के धनौरा गांव एक कस्बा के वार्ड नं 3 व 02 में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अंबेडकर जयंती मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता सुमित सोनी ने किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन