सोनभद्र

पंखे में करेंट उतरने से अधेड़ की मौत

वैनी, सोनभद्र (राजन गुप्ता)। रायपुर थाना क्षेत्र के दुबेपुर गांव में पंखे के करेंट से अधेड़ की मौत हो गई। मौत की घटना से परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार रायपुर थाना क्षेत्र के दुबेपुर गांव निवासी अकल भारती पुत्र स्व.गरीब उम्र 52 वर्ष शुक्रवार के करीब 4 बजे पंखा चालू करने गया था। पंखे में हाई वोल्ट का करेंट उतरने से वह चपेट में आ गया।

परिजनों ने दुबेपुर विद्युत उप सब स्टेशन पर सुचना देकर लाईन कटवाया गया तब तक उसकी मौत हो गयी। तत्काल ग्रामीण वैनी सीएचसी हास्पिटल में ले गए। जांच के उपरांत डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों द्वारा इसकी सुचना रायपुर पुलिस और क्षेत्रीय लेखपाल को दे दी गई है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फर्जी बिल तैयार कर तेंदूपत्ता की तस्करी करने वाले फरार आरोपी को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार पांच मंजिला इमारत से गिरकर मजदूर की मौत इनरव्हील क्लब ओबरा ने मनाया भव्य तीज महोत्सव गांजे बाजे के साथ हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन नाबालिक लड़की से छेड़खानी के आरोप में पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज। अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने सबस्टेशन में किया प्रदर्शन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले के कई दरोगा इधर से उधर पिपरी जल विद्युत परियोजना कालोनी मे रह रहे परिवारो को बेदखली से बचाने को लेकर हंसराज विश्वकर्मा को ज... सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी ::: नरसिंह त्रिपाठी ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश
Download App