सोनभद्र

व्यापारी शम्भू मिल वाले के निधन पर शोक सभा का आयोजन

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय कस्बे के निवासी 71 वर्षीय किराना व्यापारी शंभू बाबू (मिल मलिक) की शुक्रवार प्रातः 10:30 बजे उनके निजी आवास पर हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई। प्रतिष्ठित व्यापारी के मौत की खबर सुन समाचार सुनकर नगर के व्यापारियों ने एक शोक सभा संकट मोचन मंदिर पर किया। व्यापारी के मृत्यु का खबर सुनकर सैकड़ो व्यापारी शोक सभा स्थल पर पहुंचे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश जिला उद्योग व्यापार मंडल दुद्धी के अध्यक्ष अमरनाथ ने व्यापारी शंभू बाबू के मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मृत आत्मा के शांति तथा इस दुख की घड़ी में परिवार जनों को कष्ट सहने की क्षमता देने की प्रार्थना ईश्वर से किया। इस मौके पर दर्जनों व्यापारी शोक व्यक्त किये। सभी व्यापारी 2 मिनट का मौन व्रत रखकर व्यापारी के मृत आत्मा की शांति एवं परिवार जनों को दुःख की घड़ी में सुख समृद्धि के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। इस अवसर पर जिला उद्योग व्यापार मंडल दुद्धी के महामंत्री जसवंत सिंह मौर्य, उपाध्यक्ष लोकेश, निरंजन प्रचार मंत्री मिथिलेश, अरविंद, अवधेश सोनी, मंटू जायसवाल, सुरेश, अनिल, अशोक जायसवाल, संजय मद्धेशिया, मन्नू, सतीश आदि व्यापारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बीजपुर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाते हुए मून स्टार इंग्लिश स्कूल में संपन्न हुआ दो दिवसीय व्यावसायिक विकास ए... बीजपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी महिला के हत्यारोपी को किया गिरफ्तार ट्रक के धक्के से दिव्यांग युवक की मौत कोयला लदे ट्रक की टक्कर से दिव्यांग दुकानदार की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ नौगढ़ के सौ युवाओं ने देखा ग्राम स्वराज्य की नींव की तस्वीर शादी समारोह से लौट रहे दो युवकों की बाइकों में भिड़ंत, दोनों गंभीर घायल रौनियार समाज की बैठक में नई समिति का गठन, समाज को एकजुट करने का लिया संकल्प जैविक खेती और पर्यावरण संरक्षण पर एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित जन चौपाल में गूंजीं जनता की समस्याये कनहर नहर बिजली सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे बड़े सवाल
Download App