सोनभद्र

ब्लॉक दुद्धी में राष्ट्रीय आविष्कार परीक्षा हुई सकुशल संपन्न

बच्चों को मिले पुरस्कार व प्रमाणपत्र

दुद्धी, सोनभद्र। राजकीय इण्टर कॉलेज दुद्धी में वृहस्पतिवार को समस्त परिषदीय विद्यालयों के चयनित प्रतिभाशाली बच्चों की राष्ट्रीय आविष्कार परीक्षा आयोजित की गई। विभिन्न विद्यालयों से अर्ह बच्चों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रथम चरण की परीक्षा के बाद 113 बच्चों का चयन हुआ। द्वितीय चरण की परीक्षा में कुल 27 बच्चे चयनित हुए।जिनका साक्षात्कार तीन अध्यापकों को टीम द्वारा किया गया।इसके पश्चात ब्लॉक स्तर पर 10 बच्चों का चयन जिले स्तर की परीक्षा हेतु किया गया। उक्त सभी बच्चों को पुरस्कार स्वरूप प्रोत्साहन राशि,शील्ड एवं प्रमाणपत्र वितरित किया गया।इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी महेंद्र मौर्या ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता परीक्षाओं से बच्चों में प्रतिस्पर्धा एवम् वैज्ञानिक दृष्टिकोण की भावना का विकास होता है एवं उनमें सीखने की ललक पैदा होती है। उक्त परीक्षा में समस्त एआरपी व विभिन्न शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर राजकीय इंटर कालेज के उप प्रधानाचार्य ऋषिकेश पाठक, अवधेश कन्नौजिया सहित अन्य अध्यापक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएचसी में रक्तदान शिविर, 13 लोगों ने किया रक्तदान 51वें शपथ ग्रहण समारोह में अजीत भंडारी ने संभाली अध्यक्ष की कमान दलाई लामा से भेंट कर वर्षावास समाप्ति के अवसर पर समारोह में सोनभद्र पधारने का दिया गया निमंत्रण बच्चों में शिक्षा की अलख जगा रहे शिक्षामित्र प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिवस पर हवन कर किया गया दीर्घायु एवं यशस्वी होने की कामना कल,कारखानों व निजि प्रतिष्ठानों में धूमधाम से पूजे गए आदि शिल्पी धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजनोत्सव का त्यौहार, जगह जगह पूजे गए आदिशिल्पी भगवान युवक ने फांसी के फंदे पर लटक कर की आत्महत्या फर्जी बिल तैयार कर तेंदूपत्ता की तस्करी करने वाले फरार आरोपी को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार पांच मंजिला इमारत से गिरकर मजदूर की मौत
Download App