सोनभद्र

महिला साहित्यकार, पत्रकार, कवित्री हुई सम्मानित

– सम्मान पाने वालों के चेहरे पर दिखी मुस्कान
-भाजपा महिला मोर्चा की ओर से सोनभद्र बार एसोसिएशन सभागार में कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा उत्तर प्रदेश द्वारा सोनभद्र बार एसोसिएशन के सभागार में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में महिला साहित्यकार, पत्रकार एवं कवित्रीयों को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों के चेहरे पर मुस्कान दिखी।
सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र की अध्यक्ष पूनम सिंह एडवोकेट, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष पुष्पा सिंह, जिला महामंत्री प्रमिला त्रिपाठी (गुड़िया),अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला मंत्री (महिला) ज्योति सिंह ने सामूहिक रूप से साहित्यकार प्रतिभा देवी, पत्रकार चिंता पांडे, कवित्री कौशल्या कुमारी चौहान, दिव्या राय, जयश्री राय, अलका केसरी, सरोज कुमारी एडवोकेट, तृप्ति केसरवानी को अंगवस्त्रम, प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही सोनभद्र बार एसोसिएशन की अध्यक्ष पूनम सिंह ने कहा कि सोनभद्र जनपद साहित्य, कला, संस्कृति की उर्वरा भूमि रही है,यहां की मिट्टी ने महिला, साहित्यकारों, कवित्रियों, पत्रकारों को जन्म दिया। यह सोनभद्र जनपद के लिए गौरव की बात है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही हैं, जो हम महिलाओं की सफलता का उत्कृष्ट उदाहरण है।
भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह ने महिला साहित्यकारों, पत्रकारों को बधाई देते हुए कहा कि आज हमारी सोनभद्र जनपद की बहनों ने काव्य पाठ एवं साहित्यिक व्याख्यान के माध्यम से यह साबित कर दिया कि हमारा सोनभद्र जनपद किसी से कम नहीं है। शासन के मानसा के अनुरूप हम आज महिला साहित्यकारों, पत्रकारों, कवित्रियों का सम्मान कर रहे हैं, भविष्य में महिला सशक्तिकरण के लिए जो भी शासन की योजनाएं आएंगी उनसे महिलाओं को लाभान्वित कराया जाएगा।
इस मौके पर सोनभद्र बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विनोद चौबे एडवोकेट, पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र पांडेय एडवोकेट, प्रद्युम्न त्रिपाठी एडवोकेट, अशोक तिवारी एडवोकेट, धर्मेश चौहान एडवोकेट, मदन चौबे एडवोकेट, वरिष्ठ साहित्यकार/ पत्रकार दीपक कुमार केसरवानी , मीडिया प्रभारी कविता यादव, हर्षवर्धन केसरवानी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा दो बाइकों की आमने सामने टक्कर तीन घायल ,दो गम्भीर रेफर शिवम संकल्प इंटर कॉलेज , बखरिहवा में छात्र संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक सवार को बचाने में खाई में गिरी कार बीजपुर पुलिस की बड़ी कारवाई धारा 14(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट के तहत 8.50 लाख मूल्य का ट्रक वाहन किया ... रेणुकूट के व्यापारीगणों का जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र रेनुकूट नगर पंचायत के द्वारा नहीं बनाये जाने से... अनपरा नगर पंचायत सो रहा कुम्भकर्णी नींद मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव...
Download App