सोनभद्र

शिवरात्रि पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

दुद्धी, सोनभद्र। थाना परिसर में बुधवार को पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप सिंह चंदेल की अध्यक्षता में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में महाशिवरात्रि का पर्व सौहार्दपूर्वक माहौल में मनाने की अपील की गई। सीओ श्री चंदेल ने सभी आयोजकों व प्रबंध समिति के सदस्यों से वार्ता कर क़स्बे में निकलने वाली शिव बारात के बारे में जानकारी ली और निर्धारित रास्तो से ही निकालने की बात कहते हुए कहा कि कोई नई परम्परा कायम न की जाय। सभी लोग पूर्व की भाँति शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाएं। प्रशासन सभी को शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने के लिए जागरूक कर रही है। पुलिस पूरी तरह सतर्क है और क्षेत्र के चप्पे चप्पे पर नज़र रखे हुए है। अगर कोई अराजक तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा तो उसके ख़िलाफ़ सख़्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की समस्या होने पर आप लोग 112 डायल कर तुरंत मदद ले सकते हैं। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह रघुवंशी, चैयरमैन कमलेश मोहन, प्रधान सुरेश, सभासद शाहिद, राजू शर्मा, बालकृष्ण जायसवाल, कल्लन खान, मन्नू खान सहित दरोगागण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार