सोनभद्र

प्रदीप सिंह चंदेल ने दुद्धी थाना का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण कर नागेश सिंह को दिया दिशा निर्देश

दुद्धी/सोनभद्र (एम एस अंसारी) प्रदीप सिंह चंदेल ने दुद्धी थाना का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण कर नागेश सिंह को दिया दिशा निर्देश। दुद्धी क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल ने दुद्धी का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। सर्वप्रथम उनके द्वारा गार्द सलामी लिया गया उसनकतत्पश्चात सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, हवालात, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, कंप्यूटर कक्ष, सीसीटीवी, मेस, बैरक आदि का निरीक्षण किया गया।

परिसर, बैरक, मेस इत्यादि को साफ व स्वच्छ रखने एवं कार्यालय के अभिलेखों को अद्यावधिक कर बेहतर ढंग से व्यवस्थित रखने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया, साथ ही अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने, थाने पर आने वाले प्रत्येक पीड़ित शिकायतकर्ता की शिकायतों को विनम्रता पूर्वक सुनने व उनके प्रार्थना पत्रो को रजिस्टर में क्रमबद्ध तरीके से अंकित कर उसकी शत प्रतिशत सुनवाई करते हुये आवश्यक विधिक कार्रवाई करने, शस्त्रों का रख रखाव व नियमित साफ सफाई करने हेतु, मिशन शक्ति कक्ष महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त पुलिसकर्मी को आने वाली फरियादियों की समस्या को सहानुभूति पूर्वक सुनकर उनका निस्तारण कराने के साथ ही एंटी रोमियों टीम को अपने बीट क्षेत्र मे जाकर महिलाओ बालिकाओ को नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिया गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन