सोनभद्र

दुद्धी में पतंग उड़ाते समय छत से गिरा बालक

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय कस्बे के वार्ड नंबर 4 में वृहस्पतिवार को पतंग उड़ाते समय एक बालक छत से गिर गया। 10 वर्षीय कुणाल पुत्र आनंद अपने चाचा के घर की छत पर दोपहर में पतंग उड़ाने के लिए चढ़ा। उस बीच करीब 3 बजे पतंगबाजी के दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ने से वह छत से नीचे आ गिरा। बालक के नाक व कान से ब्लीडिंग होते देख परिजन तत्काल उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां चिकित्स ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर संजीव द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया। बताया जाता है कि सर में चोट लगने के कारण चिकित्सक ने बालक को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रिफर किया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन