विकसित भारत संकल्प यात्रा में आमजन को दी जानकारी

दुद्धी खेल मैदान पर आयोजित
कार्यक्रम में शामिल हुए आदिवासी महिला पुरुष

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत दिलाई शपथ
दुद्धी, सोनभद्र। नगर के टाउन क्लब मैदान पर विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत नगर पंचायत द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चैयरमैन कमलेश मोहन की अध्यक्षता में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में नगर सहित ग्रामीण अंचलों के महिला-पुरुषों की खासी भागीदारी रही। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि चैयरमैन रावर्ट्सगंज रूबी प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज देश का डंका पूरे विश्व में बज रहा है। वर्ष 2047 तक देश को विकसित करने का सपना अब दूर नही। उन्होंने कहा कि मोदी और योगी जी के नेतृत्व में देश व प्रदेश में नित नये आयाम स्थापित हो रहे हैं।हर गरीब जरूरतमंदों को अपना पक्का घर, उज्जवला कनेक्शन, राशन, पेंशन,पीएम स्वनिधि आदि योजनाओं का सीधा लाभ सरकार दे रही है।
इस दौरान दर्जनों लाभार्थियों को पीएम आवास की चाभी एवं पीएम स्वनिधि के सर्टिफिकेट प्रदान किये गये। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रूबी प्रसाद ने दीप प्रज्वलित एवं मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पण कर किया।
कार्यक्रम में शिरकत करने वाले समस्तजनों को ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजन चौधरी द्वारा संकल्प दिलाया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा में अलग-अलग विभागों सहित जनप्रतिनिधियों द्वारा लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजना, जानकी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मात वन्दना योजना, आयुष्मान भारत प्रधान जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान, कुष्ठ रोगी हेतु पेंशन योजना, जानकी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, परिवार नियोजन, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, नियमित टीकाकरण, राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण, रोगी वाहन सेवा 102, 108, राष्ट्रीय क्षय रोग कार्यक्रम, श्रमिकों हेतु संचालित कल्याणकारी योजनाएं शिशु बालिका मदद योजना, संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन शिक्षा, कन्या विवाह सहायता योजना, निर्माण कारागार मृत्यु व दिवयागत सहायता योजना, महात्मा गांधी पेंशन योजना, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाएं, शादी अनुदान योजना, कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना आदि की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित सोनी ने किया। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी रामसमुख, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती रंजना चौधरी, भाजपा जिलामंत्री दिलीप पांडेय, वरिष्ठ नेता सुरेंद्र अग्रहरि, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ शाह आलम, डीपीएम सत्यम पांडेय, मीरा गोंड़, मनीष जायसवाल, पीयूष कसेरा, सभासद निरंजन कुमार,आमेश अग्रहरि,राकेश आजाद, शाहिद आलम, धीरज जायसवाल, आनंद अग्रहरि, मोहित अग्रहरि, अन्नू, अंका सहित पशुपालन विभाग से हिमांशु गोंड, खाद रसद विभाग से निर्मल सिंह सप्लाई इंस्पेक्टर, प्रधानमंत्री शहरी आवास एवं पीएम स्वनिधि से राजेश उपाध्याय, जिला प्रोबेशन कार्यालय, महिला कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग, बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग आदि के अधिकारी व प्रतिनिधि मौजूद थे।



