सोनभद्र

प्राण प्रतिष्ठा निमंत्रण के साथ पूजित अक्षत का किया वितरण

म्योरपुर/ सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर।अयोध्या में रामलला के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए पूजित अक्षत और पत्रक का वितरण बृहस्पतिवार को कई गांव में घर-घर जाकर विभिन्न संगठन के लोगों द्वारा किया गया।इस दौरान उन्हें राम मंदिर का एक चित्र भी भेंट किया गया।श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा अभियान से जुड़े लोगों द्वारा बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में घर-घर जाकर पूजित अक्षत और पत्र का वितरण किया गया।म्योरपुर के रनटोला, किरवानी व गोविंदपुर आदि गांवों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के म्योरपुर जिला प्रचारक योगेश जी व खण्ड प्रचारक नीरज जी की अगुवाई में विभिन्न संगठन के लोगों ने पूजित अक्षत का वितरण किया।उन्होंने कहा कि अयोध्या धाम जा पाने संभव नहीं है, तो वह अपने घर पर ही दीपोत्सव की तैयारी करें, क्योंकि यह ऐतिहासिक पल उनके जीवन काल में गुजरने वाला है।पूजित अक्षत वितरण के दौरान सहदेव तिवारी, बबलू पासवान, रामशंकर गुप्ता,संदीप गुप्ता, वीरेंद्र सोनी, सर्वजीत सिंह, नन्दलाल गोंड़, सोनू अग्रहरी, दिनेश जायसवाल, अमिताभ मिश्र, राजीव मिश्र समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा दो बाइकों की आमने सामने टक्कर तीन घायल ,दो गम्भीर रेफर शिवम संकल्प इंटर कॉलेज , बखरिहवा में छात्र संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक सवार को बचाने में खाई में गिरी कार बीजपुर पुलिस की बड़ी कारवाई धारा 14(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट के तहत 8.50 लाख मूल्य का ट्रक वाहन किया ... रेणुकूट के व्यापारीगणों का जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र रेनुकूट नगर पंचायत के द्वारा नहीं बनाये जाने से...
Download App