सोनभद्र

भाजपा सरकार की योजनाएं गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रही-संजीव गोंड

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम सम्पन्न

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के मलदेवा गांव में शनिवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री संजीव गोंड ने शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री संजीव गोंड ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाएं आई और गई। राज्य में इसके पहले विभिन्न पार्टियों की सरकारों का कार्यकाल देखा गया। लेकिन मोदी व योगी जी द्वारा बनाई गई योजनाएं गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने व लाभ देने का काम किया है। गांव में घर घर भाजपा कार्यकर्ता एवं अधिकारी कर्मचारी पहुँच लाभकारी योजनाओं से सम्बंधित जानकारी दे रहे हैं। हमारी सरकार बिना भेदभाव के सबका साथ सबका विकास आज डबल इंजन की सरकार जन जन तक लाभ पहुँचा रही है। सपा सरकार में सिर्फ एक गांव का विकास हो रहा था। कभी लोहिया तो कभी अंबेडकर गांव का विकास होता था। आज भाजपा सरकार सभी गांव में विकास कार्य कर रही है। किसान सम्मान निधि से किसानों को सीधे खाते में भेजी जा रही है। हर घर नल जल जीवन मिशन से पानी की समस्या को दूर किया गया है। उन्होंने सरकार की तमाम योजनाओं को गिनाई।
विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख दुद्धी रंजना चौधरी ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर मानसिंह गोंड ने सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गांव के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुँचाने का काम किया है। आज भी गांव में लोग पिछड़े हुए हैं। गांव के सभी छूटे हुए लाभार्थियों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दे ताकि उचित लाभ ले सकें। सभी के सहयोग से ही देश आगे बढ़ेगा। भविष्य में आने वाली पीढियां ही सरकार की योजनाओं का लाभ लेंगी। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी खण्ड शिक्षा अधिकारी महेंद्र मौर्य ने सरकार की सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मलदेवा ग्राम प्रधान ने किया। कार्यक्रम का संचालन विकसित भारत संकल्प यात्रा के मंडल संयोजक सुमित सोनी ने किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू, रविदत्त मिश्रा, निरंजन जायसवाल, रमाशंकर गोंड, फौजदार परस्ते, बबई सिंह मरकाम, मनोज मिश्रा मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
शहीद दिवस पर रक्तदान कर अखिलेश मिश्रा ने कहा रक्तदान महादान नारद मोह और माता पार्वती के प्रसंग पर भावविभोर हुए श्रद्धालु कार्यभार संभालते ही थानाध्यक्ष ने पत्रकारों से की मुलाकात बच्चा चोर के शक में वाहन चालक की भीड़ ने कर दी पिटाई पिपरी पुलिस ने 2 शातिर चोर को भारी मात्रा मे चोरी के सामान के साथ किया गिरफ्तार करहिया में किसान बैठक आयोजित, जैविक खेती व पोषण वाटिका पर दिया गया प्रशिक्षण चाचीकला पुलिया के पास तीन गोवंश तस्कर गिरफ्तार तीन बैल पिकअप बरामद कोन ईदगाह में अदा की गई ईद-उल-फित्र की नमाज म्योरपुर में “सुरक्षा एवं सुशासन” कार्यक्रम, गोद भराई व अन्नप्राशन का आयोजन जर्जर हो चुकी बख्रिहवा बीजपुर मार्ग को लेकर उपमुख्यमंत्री को सौपा ज्ञापन
Download App