सोनभद्र

लक्ष्य साधकर ही मंजिल को किया जा सकता है हासिल- पीसी गुप्ता

क्षेत्र के न्यायाधिकारियों का हुआ अभिनंदन

दुद्धी, सोनभद्र। मेजर ध्यानचंद वेलफेयर एकेडमी के अगुवाई एवं बार एसोसिएशन के सहयोग आयोजित एक समारोह के तहत क्षेत्र की माटी में जन्में न्यायमूर्ति एवं जजों का अभिनंदन किया गया। समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि इंदौर हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति पीसी गुप्ता ने कहा कि लक्ष्य को साधे बिना मंजिल नही मिल सकती। उन्होंने अपने उपलब्धि के पीछे का अनुभव शेयर करते हुए कहा कि जीवन भर नाकामयाबी की आग में जलने से अच्छा है कि आप अपने लक्ष्य को साधने के लिए कुछ महत्वपूर्ण समय में अपने को तपा लें। मैंने भी घर की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण अपने अभिभावकों से विरोध लेकर संघर्ष किया और आज इस मुकाम पर हूं। उन्होंने क्षेत्र के हर युवाओं से आह्वान किया कि प्रारम्भ के परिश्रम से भविष्य को संवारने का काम करें। जिला जज शिवकुमार सिंह एवं सेवानिवृत्त जिला जज विजय शर्मा ने भी अपने अनुभव शेयर करते हुए, इस कार्यक्रम के लिए लोगों का आभार जताया।विशिष्ट अतिथि बार काउंसिल ऑफ यूपी के पूर्व चेयरमैन अरुण त्रिपाठी ने न्यायाधिकारियों को न्याय के लिए ईश्वर का दर्जा देते हुए कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि इस क्षेत्र से डेढ़ दर्जन न्यायिक क्षेत्र में उच्व पदस्थ पर अपनी सेवा दे रहे हैं। खासकर इंदौर हाईकोर्ट में न्यायमूर्ति की सेवा दे रहे मा.पीसी गुप्ता साहब क्षेत्र ही नही अपितु पूरे जनपद के लिए गौरव हैं। अध्यक्षता कर रहे सिविल बार अध्यक्ष रामलोचन तिवारी, दिनेश अग्रहरि, नंदलाल, प्रभु सिंह, चेयरमैन कमलेश मोहन, रामेश्वर राय, दिलीप पांडेय, बार अध्यक्ष रामपाल जौहरी समेत अन्य वक्ताओं ने अपनी माटी से जन्मे और न्याय के क्षेत्र में उच्च पदस्थ पर सेवा दे रहे सभी न्यायाधिकारियों का अभिनंदन किया। संचालन शिवशंकर प्रसाद एड ने किया। इसके पूर्व सभी न्यायाधिकारियों का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्रम से सम्मान किया गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार