सोनभद्र

संयुक्त युवा मोर्चा ने सीएम को पत्र भेज जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली का उठाया मुद्दा

रेडियोलॉजिस्ट समेत विशेषज्ञ डॉक्टर की तत्काल हो तैनाती

सोनभद्र। संयुक्त युवा मोर्चा ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को उनके संज्ञान में लाते हुए रेडियोलॉजिस्ट समेत अन्य विशेषज्ञ डॉक्टर की तत्काल तैनाती की मांग की है। प्रेषित पत्र में उनके संज्ञान में लाया गया कि जनपद के जिला अस्पताल में विगत 1 वर्ष से रेडियोलॉजिस्ट नहीं है। इसी तरह जिले की सभी 8 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्त्री रोग विशेषज्ञ के सृजित पदों पर तैनाती नहीं है। शिशु रोग समेत अन्य विशेषज्ञ डॉक्टर के सृजित पदों पर भी बड़ी संख्या में पद रिक्त पड़े हुए हैं। जनपद की आबादी के मद्देनजर सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं अपर्याप्त पहले से ही हैं, उसमें भी चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ के सृजित पदों पर भी तैनाती नहीं की जा रही है और जांच आदि की भी न्यूनतम सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को लेकर संयुक्त युवा मोर्चा के केंद्रीय टीम सदस्य व युवा मंच के प्रदेश संयोजक राजेश सचान ने कहा कि मेडिकल सुविधाओं के कायाकल्प के दावे महज प्रोपैगैंडा से ज्यादा नहीं है। जनपद के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित तमाम स्वास्थ्य केंद्र व अस्पताल महज रेफरल अस्पताल के बतौर हैं । रेणुकूट और ओबरा जैसे बड़े औद्योगिक जोन में जिसमें न सिर्फ लाखों मजदूर हैं बल्कि आदिवासियों की भारी आबादी ईर्दगिर्द के गांवों में है बावजूद इसके आज तक इन दोंनो बड़े औद्योगिक जोन में सरकारी अस्पताल नहीं है। अनपरा औद्योगिक केंद्र में स्थित डिबुलगंज संयुक्त चिकित्सालय पूरी क्षमता से नहीं चलाया जा रहा है। शासन प्रशासन के संज्ञान में बार-बार लाने के बावजूद स्वास्थ्य सेवाएं जस की तस बदहाल बनी हुई हैं। बताया कि एजेंडा यूपी में शिक्षा-स्वास्थ्य और रोजगार अधिकार जैसे नागरिकों के ज्वलंत मुद्दे शामिल हैं, एजेंडा यूपी की मुहिम के तहत 17 जनवरी को लखनऊ में आयोजित सम्मेलन में सोनभद्र के उपरोक्त ज्वलंत मुद्दों को उठाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार