सोनभद्र

कड़े मुकाबले में तीन विकेटों से हिंडाल्को को मात दे बीना अगले चक्र में

क्रिकेट टूर्नामेंट का चौथा मैच

मैन ऑफ द मैच बने बीना के खिलाड़ी संजय कुमार

रविवार को रांची भिड़ेगी अनपरा से

दुद्धी, सोनभद्र। 37वें अंतरराज्जीय क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे मैच के कड़े मुकाबले में शनिवार को बीना की टीम ने हिंडाल्को को 3 विकटों से हराकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया। मैच की बावत जानकारी देते हुए आयोजन समिति के संरक्षक मोहम्मद शमीम अंसारी ने बताया कि मैच का टॉस बीना के कप्तान बिल्लू तिवारी ने जीता व पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। हिंडाल्को की टीम निर्धारित 20 ओवरों में अपने 6 विकेट खोकर 185 रन बनाए। जिसमें मध्यमक्रम के बल्लेबाज अभिषेक सिंह ने 3 छक्कों और 10 चौकों की मदद से सर्वाधिक 64 रनों की पारी खेली। सलामी बल्लेबाज अमित पांडेय ने 9 चौकों की मदद से 60 रन बनाए। इसके अलावा रवि सिंह ने 12 तथा विजय ने 11 रन बनाए। गेंदबाजी करते हुए बीना की टीम के खिलाड़ी कप्तान बिल्लू तिवारी व जितेंद्र सिंह को दो-दो विकेट मिले। संजय कुमार व सुहैल ने एक-एक विकेट हासिल किया। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने के लिए उतरी बीना की टीम 18.2 ओवर में अपने सात विकेट खोकर जीत के निर्धारित लक्ष्य को पूरा कर लिया। बीना के बल्लेबाजों में संजय कुमार ने चार छक्के व नौ चौके लगते हुए सर्वाधिक 80 रनों की पारी खेली। इसके अलावा विजय प्रजापति ने तीन-तीन छक्का चौका लगते हुए 32, धीरज ने दो छक्का और तीन चौकों की मदद से 25 तथा अमित ने तीन चौकों की मदद से 12 रन बनाए। हिंडाल्को की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अभिषेक ने दो, संजय, कप्तान जीएनसिंह व पंकज यादव ने एक-एक विकेट हासिल किया। मैच में सर्वाधिक स्कोर बनाने वाले बीना के खिलाड़ी संजय को मैन ऑफ द मैच घोषित कर नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी रामसमुख द्वारा पुरस्कृत किया गया। मैच के अंपायर नगेंद्र राज व रितेश जायसवाल रहे। कमेंट्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मोहम्मद शमीम अंसारी व सुनील जायसवाल ने निभाई। स्कोरर अयाज खान, अयाज खान तथा निशांत मोहन रहे। प्रतियोगिता का पांचवा मैच रविवार को अनपरा और रांची के बीच खेला जाएगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
कार्यभार संभालते ही थानाध्यक्ष ने पत्रकारों से की मुलाकात बच्चा चोर के शक में वाहन चालक की भीड़ ने कर दी पिटाई पिपरी पुलिस ने 2 शातिर चोर को भारी मात्रा मे चोरी के सामान के साथ किया गिरफ्तार करहिया में किसान बैठक आयोजित, जैविक खेती व पोषण वाटिका पर दिया गया प्रशिक्षण चाचीकला पुलिया के पास तीन गोवंश तस्कर गिरफ्तार तीन बैल पिकअप बरामद कोन ईदगाह में अदा की गई ईद-उल-फित्र की नमाज म्योरपुर में “सुरक्षा एवं सुशासन” कार्यक्रम, गोद भराई व अन्नप्राशन का आयोजन जर्जर हो चुकी बख्रिहवा बीजपुर मार्ग को लेकर उपमुख्यमंत्री को सौपा ज्ञापन क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर) एवं सीईओ-एनएसपीसीएल ने किया रिहंद परियोजना का दौरा किया वी मार्ट पुल मुर्द्धवा से खारपाथर मोड़ तक दोनों तरफ पटरियों का होगा सुंदरीकरण
Download App