सोनभद्र

दुद्धी में शिक्षकों ने भरी हुंकार, अमानवीय आदेश का नहीं करेंगे पालन

दुद्धी, सोनभद्र। शुक्रवार को बीआरसी दुद्धी परिसर में पूर्व मा० शिक्षक संघ के तत्वावधान में सभी संघों के प्रतिनिधियों और सैकड़ों शिक्षकों की उपस्थिति में टैबलेट और ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में ज्ञापन सौंपा गया। शैलेश मोहन (ब्लॉक अध्यक्ष, पू० मा० शि० संघ, दुद्धी) ने कहा कि महानिदेशक अभी सोनभद्र जैसे अति दुर्गम और पहाड़ी क्षेत्र की आवागमन व्यवस्था से अनभिज्ञ हैं।यहां नदी, नालों, पथरीली और कच्चे मार्गो से होकर हमारे शिक्षक विद्यालयो में सेवा देते हैं। ऐसी विषम परिस्थिति में यदि एक मिनट भी लेट हो गए तो टैबलेट व्यवस्था में वेतन काटने की कार्यवाही हो जाएगी जो बिलकुल अमानवीय कृत्य है। हम इस प्रकार के अदूरदर्शी आदेश की आलोचना करते हैं।वरिष्ठ शिक्षक सदानंद मिश्र ने कहा कि महानिदेशक ने सरकार की छवि को धूमिल करने का ही निरंतर प्रयास किया है।शिक्षकों के आवश्यक कार्य यथा पदोन्नति, शिक्षक भर्ती, वेतन विसंगति आदि मुद्दे वर्षों से लंबित पड़े हुए हैं और रोज नए नए ऑनलाइन अनावश्यक कार्य देकर शिक्षकों को शिक्षण कार्य से वंचित करने का दुष्चक्र रचा जा रहा है। प्रा शि संघ अध्यक्ष भोलानाथ ने कहा कि शिक्षकों पर अविवेकपूर्ण आदेशों का पूर्ण विरोध होगा।पहले शिक्षकों के आवश्यक लंबित कार्यों को पूर्ण किया जाय। अंत में खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री महेंद्र मौर्या को ज्ञापन सौंपा गया और कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई।इस अवसर पर अवधेश कन्नौजिया, मुसईराम, जितेंद्र चौबे, अभिषेक कुमार, श्रुतिसागर मिश्र, राजेश झा, मो आजम, बिहारी लाल, लोकपति वर्मा, प्रवीण द्विवेदी, अनिल, लल्लूराम, तत्सत, बृजेश मौर्या, नागेश दुबे, गुणाकर, रविकांत पाण्डेय, योगेश, अविनाश, पीएन सिंह आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान
Download App