सोनभद्र

खुली बैठक में विकास का कार्यों पर हुआ मंथन

विंढमगंज, सोनभद्र (सुमन गुप्ता)। विकास खण्ड दुध्दि के अंतर्गत बुटवेढवा ग्राम पंचायत में आज दोपहर में ध्वनि विस्तारक यंत्र से पूर्व में हुई सूचना पर रामलीला ग्राउंड परिसर में ग्राम प्रधान तारा देवी की अध्यक्षता में विकास कार्यों को लेकर खुली बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में गांव में होने वाले विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई। खुली बैठक में ग्राम पंचायत भवन के ठीक पीछे सामुदायिक शौचालय के बगल में ग्राम पंचायत की खाली पड़ी भूभाग पर ओपन जिम व पार्क का निर्माण के अलावा पंचायत में रह रहे सैकड़ो ग्रामीणों ने अपने-अपने आवश्यकताओं के अनुसार आवास, शौचालय,राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, नाली निर्माण, खड़ंजा, सीसी रोड आदि विकास कार्यों की कार्ययोजना बनाई गई। मौके पर ग्राम प्रधान तारा देवी ने आए हुए समस्त लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से उनकी आवश्यकताओं की बातों को सुना तथा कार्यवाही रजिस्टर में आवश्यकता पूर्ति हेतु दर्ज कराई गई बैठक में सिक्रेटरी सुनील कुमार श्रीवास्तव, एडीओ अजय कुमार , राकेश गुप्ता, प्रधान पति संजय गुप्ता,दिपक गुप्ता विकास कुमार गुप्ता संतोष कुमार रावत जितेंद्र कुमार मुन्ना भारतीय जिद्दन लाल सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार