सोनभद्र

नाबार्ड के महाप्रबन्धक ने लिया निर्माणाधीन कनहर परियोजना का जायजा

दुद्धी, सोनभद्र। कनहर सिंचाई परियोजना के निर्माण में नाबार्ड की वित्तीय सहायता पूरी होने के बावजूद इसका लाभ किसानो तक पहुँचने में विलंब होता देख नाबार्ड के महाप्रबन्धक एचएम मिश्रा ने चिंता जतायी। शुक्रवार को परियोजना का स्थलीय निरीक्षण करने अपने सहयोगी आनंद पाण्डेय के साथ अमवार पहुंचे जीएम ने कहा कि जब तक कनहर डैम का पानी किसानो के खेतों तक नहीं पहुंचता,तब तक मूल उद्देश्य की पूर्ति नही हो सकती। परियोजना की बढ़ी पुनरीक्षण लागत (1050करोड़ रुपया) के सवाल पर कहा कि वे पूर्व में ही बोल चुके है कि यदि सरकार चाहे तो वे भी धनराशी देने को भी तैयार है| इस बात को उन्होंने लखनऊ में प्रमुख सचिव स्तर पर बैठक में भी कही है|
कनहर सिंचाई परियोजना को अब तक करीब 19सौ करोड़ रूपये की वित्तीय मदद नाबार्ड द्वारा दिया जा चुका है| इस धनराशी से हुए कार्यों का सत्यापन करने के लिए महाप्रबंधक श्री मिश्रा ने बताया कि सन 2016 में परियोजना की अनुमानित लागत 2239 करोड़ रूपये के सापेक्ष नाबार्ड ने 1900 करोड़ रूपये इस परियोजना के लिए स्वीकृत किया था| इस मद में स्वीकृत धनराशी का शत प्रतिशत सदुपयोग करते हुए सिंचाई विभाग ने संतोष जनक ढंग से कार्य को पूरा करने की ओर अग्रसर है| परियोजना की लागत बढने संबंधी पत्रावली केंद्रीय जल आयोग के पास लंबित है| परियोजना के मुख्य अभियंता हर प्रसाद ने उन्हें मौजूदा निर्माण प्रगति के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी| इसके पश्चात वे मुख्य बांध एवं राकफिल के कार्योंका स्थलीय जायजा लिया| वहां अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार व सीमांत अग्रवाल के साथ संबंधित अभियन्ताओं ने चल रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी| अधिशासी अभियंता विनोद कुमार व दिलीप कुमार की टीम से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी लेने के बाद उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की| बताया कि प्रदेश के चार बड़े परियोजना में शुमार इस महत्वपूर्ण परियोजना पर भारत सरकार की भी पैनी नजर है| परियोजना के आड़े आ रही सभी महत्वपूर्ण बाधाओं को दूर किया जा चुका है| धन की कमी में आ रही अडचनों को दूर करने का हर स्तर पर प्रयास किया जा रहा है|
अधीक्षण अभियंता ने नाबार्ड के रूपये से अब तक परियोजना स्थल पर हुए कार्यों का अभिलेखी विवरण प्रस्तुत कर परियोजना के प्रगति के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी| तकनीकी कारणों से ठप पड़े जल सेतु एवं सुरंग का कार्य भी शुरू होने की बात बताई | इस मौके पर अधिशासी अभियंता एसपी चौधरी,राम आशीष, सहायक अभियंता आशुतोष मिश्रा,टीएन झा,संजय गुप्ता,सुनील कुमार,राजकुमार शर्मा,कार्यदाई संस्था के पीएम,एजीएम,सत्यनारायण राजू समेत तमाम अभियंतागण मौजूद रहे|

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान
Download App