सोनभद्र

सड़क हादसे में तीन बाइक सवार हुए गंभीर

दुद्धी, सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के डूमरडीहा गांव में शुक्रवार की देर शाम करीब आठ बजे सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी अनुसार सुनीता 44 पत्नी जगमोहन, जगमोहन 48 पुत्र स्व0 द्वारिका प्रसाद निवासी डूमरडीहा सरोजा 45 देवी पत्नी नन्दलाल कादल अपने काम से लौट कर बाइक से डूमरडीहा अपने घर जा रहे थे। उसी दौरान सामने से आ रहे अनियंत्रित मैजिक पिकअप तीनो बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मैजिक पिकअप के तेज झटके से तीनो लोग सड़क के किनारे दूर जा गिरे। घटना के बाद ग्रामीणों ने निजी वाहन से सीएचसी दुद्धी पहुँचाया। जहाँ चिकित्सक डॉ विनोद सिंह ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर रूप से घायल सरोजा व जगमोहन को जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात