सोनभद्र

दुद्धी की पांच बेटियों का बिहार लोक सेवा आयोग शिक्षक भर्ती परीक्षा में चयन

दुद्धी की बेटियाँ बिहार के बच्चों को देंगी शिक्षा

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)

दुद्धी की बेटियों को स्कूल के उसूल आते हैं,

करें कलाम तो बातों से फूल आते हैं,

इस तरह है मिठास इनके पढ़ाने में,

बुख़ार भी हो तो बच्चे स्कूल आते हैं

जी हाँ ये कारनामा करने पर आमादा नजर आ रहीं है नगर बेटियां। कस्बे की लगभग आधा दर्जन बीटीसी/डीएलएड की डिग्रीधारक लड़कियां अब बिहार के बच्चों को शिक्षा देंगी।

बिहार लोक सेवा आयोग टीआरई द्वारा आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा में लगभग‌ 8 लाख फार्म भरी गयी जिसमें 1,20,336 शिक्षक बने ।
दुद्धी कस्बे से ज्योति अग्रहरी पुत्री ज्ञानेश्वर प्रसाद अग्रहरी, श्वेता पाण्डेय पुत्री कृष्ण मुरारी पाण्डेय, प्रिया रानी पुत्री सुरेश कुमार, रजनी पाण्डेय पुत्री कुलभूषण पाण्डेय, पल्लवी श्यामा पुत्री अजय कुमार श्यामा का चयन हो जाने से परिवार में हर्ष है। स्थानीय क़स्बा में आज जॉइनिंग लेटर मिलते ही परिजनों में खुशी का लहर दौड़ पड़ी। परिवारजन संग शुभचिंतक फुले नही समा रहे। सभी बेटियों की स्नातक तक की पढ़ाई दुद्धी से ही हुई है।
फिर सभी ने बीटीसी/डीएलएड अपने अपने प्रशिक्षण संस्थान से कर डीएलएड की डिग्री हासिल की। इसके बाद सीटीईटी की परीक्षा उत्तीर्ण कर बिहार में आयी “बिहार लोक सेवा आयोग शिक्षक भर्ती परीक्षा” के लिए आवेदन डाला था।जिसमें ऊपर लिखे सभी बेटियों का चयन कर लिया गया। बेटियों ने सेलफोन पर बताया कि वे अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों माता पिता व भाइयों-बहनों, सहपाठी को देती है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात