सोनभद्र

ओबरा नगर पंचायत के सभी छठ घाट होंगे चकाचक, लाइट की रहेगी विशेष व्यवस्था

ओबरा(नीरज भाटिया)-आस्था का महापर्व छठ को देखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष चाँदनी के नेतृत्व में नगर स्थित सभी छठ पूजा स्थलों पर लोक आस्था के महापर्व छठ को बड़ी श्रद्धा और पवित्रता के साथ मनाया जाता है।नगर के अंतर्गत सभी छठ घाटों में नगर पंचायत के द्वारा इस आस्था महापर्व की पवित्रता बनाए रखने के लिए युद्धस्तर पर साफ-सफाई अभियान चलाकर छठ घाटों की सफाई की जाती है। सभी घाटों पर चूना, ब्लीचिंग पाउडर इत्यादि का छिड़काव सुनिश्चित हो चुका है। सभी छठ घाटों पर लाइटिंग की व्यवस्था भी मुकम्मल तौर की जाएगी। नगर पंचायत के द्वारा कई वर्षों से छठ पूजा से जुड़े सभी समिति सदस्यों के बहुमूल्य सुझाव को विशेष तौर पर ध्यान में रखा जाएगा ताकि छठ व्रतियों व श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं हो।अध्यक्ष पति श्रवण पासवान ने बताया कि नगर पंचायत छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं के सुविधा हेतु हर सहयोग हेतु कटिबद्ध है।नगर के सभी छठ घाटों पर सफाई,प्रकाश सहित समस्त सुविधाओ का ध्यान रखा जाएगा।इस मौके पर ग्राम प्रधान पति अमरेश यादव,
महारुद्र सेवा समिति के अध्यक्ष मुकुल तिवारी, रामाश्रय बिंद,पूर्व सभासद राकेश चंद्रवंशी,मुकेश जायसवाल,सुनील मिश्रा,सतेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

Ram Ashish Yadav

राम आशीष यादव सोनभद्र विंडमगज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही राम आशीष यादव आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फेसबुक पर महिला को अश्लील प्रस्ताव भेजने वाले आरोपी का पुलिस ने किया चालान आरपीएल 2026 क्रिकेट लीग ब्लेज ब्लास्टर ने 20 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल मे बनाई जगह मुहर्रम पर्व को लेकर कोन थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्द बनाए रखने की अपील म्योरपुर में तीन दिवसीय जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ चेयरमैन कमलेश मोहन ने गिनाई सरकार की उपलब्धिया जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का फंदे से लटकते मिला शव पिता ने लगाया हत्या का आरोप चोपन और बीजपुर पुलिस ने 2 शातिर बाइक चोर को 8 चोरी की बाइक के साथ किया गिरफ्तार सफ़ाई कर्मचारी संघ ब्लॉक अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी 2027 चुनाव बड़ा ऐलान 40 प्रत्याशियो की पहली सूची जारी अभिषेक शर्मा राबर्ट्सगंज से ठोकेंगे ताल
Download App