सोनभद्र

शर्मनाक! 5 साल के बालक के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

( गिरफ्तार दुष्कर्म का आरोपी युवक)

पुलिस की सक्रियता से 3 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की शाम एक युवक ने पांच वर्षीय मासूम बच्चे के साथ अप्राकृतिक कृत्य कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़ित नाबालिक बच्चे की माँ ने शनिवार की शाम अपने लड़के के साथ कोतवाली पहुंचकर लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि दिन में वह जंगल लकड़ी बीनने गई थी। शाम को वापस घर आने पर उसका लड़का रोता-कराहता मां के पास आया और बताया कि मझौली गांव निवासी बृजेश कुमार गोंड पुत्र महेंद्र सिंह गोंड अपनी पाही (खेत में बना घर) पर उसे बहला-फुसलाकर कर ले गया और उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह रघुवंशी को जानकारी मिलते ही एक ओर जहां नाबालिक बच्चे को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज वहीं फौरन अपने हमराहियों के साथ मझौली गांव पहुंचे। जहां उसकी लोकेशन क़ादल तिराहे पर मिली। क़ादल तिराहे पर पुलिस की गाड़ी देखते ही अंधेरे का लाभ उठाकर आरोपी युवक भागना चाहा। इंस्पेक्टर ने तत्परता दिखाते हुए पुलिसकर्मियों के साथ घेराबंदी आरोपी को धर दबोचा। कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 377, लैंगिक अपराधों से बालकों के संरक्षण अधिनियम (3 ख 2012), (4 2012) के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात